
पुणे, 11 नवंबर . Maharashtra के पुणे जिले के सासवड में इलेक्ट्रॉनिक और कपड़े की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद से Police ने 2,93,500 रुपए का सामान बरामद किया है.
दरअसल, पुणे जिले के सासवड में इलेक्ट्रॉनिक दुकान और कपड़े की दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को सासवड Police ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल यम्नाप्पा गायकवाड़ (26) निवासी लोहगांव, पुणे के रूप में हुई है. Police ने उसके पास से तांबे के तार, विभिन्न कंपनियों के शर्ट, बॉडी स्प्रे और चोरी में इस्तेमाल की गई ऑटो रिक्शा सहित कुल 2,93,500 रुपए का माल जब्त किया है.
जानकारी के अनुसार, 7 नवंबर की रात 11:30 बजे से 8 नवंबर की सुबह 4:30 बजे के बीच सासवड में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास स्थित रुद्र इलेक्ट्रिकल शॉप का शटर खोलकर चोरों ने दुकान में प्रवेश किया. यहां से करीब 65 हजार रुपए कीमत के कॉपर वायर और 5 हजार रुपए नकद चोरी किए गए. इसके अलावा सासवड स्थित आइकॉन लेवल कपड़े की दुकान से करीब 55 हजार रुपए कीमत के विभिन्न कंपनियों के शर्ट चोरी किए गए थे.
इस मामले में सासवड Police स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद Police निरीक्षक संतोष घोलवे के मार्गदर्शन में अपराध जांच टीम ने जांच शुरू की. Police ने घटनास्थल के cctv फुटेज की जांच की और गोपनीय मुखबिरों तथा तकनीकी जांच की मदद से आरोपी का पता लगाया.
Police ने राहुल गायकवाड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की. Police के अनुसार, आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की और चोरी का सामान सासवड क्षेत्र के वाघडोंगर में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखने की जानकारी दी. इसके बाद Police ने चोरी का माल बरामद कर लिया.
Police के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ इससे पहले पुणे शहर के विमानतल, विश्रांतवाड़ी और भोसरी Police थानों में चोरी सहित अन्य मामले दर्ज हैं.
इस कार्रवाई में सहायक Police निरीक्षक शंकर राऊत, Police हवलदार गणेश सोनवणे, दत्तात्रय काले, गोकुल हिप्परकर और Police कर्मचारियों की टीम शामिल रही. मामले की आगे की जांच Police हवलदार गणेश सोनवणे कर रहे हैं.
–
डीके/डीकेपी
Skip to content