
ओसाका/New Delhi, 27 अगस्त . केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Thursday को सेमीकंडक्टर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट और स्टील मैन्युफैक्चरिंग में भारत-जापान की साझेदारी बढ़ाने के लिए निवशकों से चर्चा की.
ओसाका में आरओएचएम के प्रेसिडेंट और सीईओ कात्सुमी अजुमा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में गोयल ने कहा, “India का बढ़ता इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम ज्यादा सहयोग और निवेश के लिए बड़े अवसर देता है”.
इससे पहले, जापान यात्रा के दौरान उन्होंने नागोया में सेंट्रल जापान इकोनॉमिक फेडरेशन (चुकेइरेन) के चेयरमैन सातोरा कात्सुनो से मुलाकात की थी.
गोयल ने चुकेइरेन के सदस्यों को India में मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, एआई और प्रिसिजन इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने, भारत-चुबू के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत करने और ग्लोबल एक्सपोर्ट के लिए एक मजबूत आधार तैयार करने के मकसद से सेक्टर-विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित किया.
गोयल ने जापान के नागोया में आइची प्रिफेक्चर के गवर्नर हिदेआकी ओमुरा से मुलाकात की और व्यापार, निवेश और उद्योग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. इस दौरान आइची के इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम और भारतीय व्यवसायों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया गया.
आइची स्टील कॉर्पोरेशन के प्रेसिडेंट नाओहिदे गोटो के साथ बैठक में, उन्होंने India और जापान के बीच स्टील मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की.
Union Minister ने कहा, “India का मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम लगातार सहयोग के लिए काफी संभावनाएं प्रदान करता है.”
नागोया में ‘इंडिया-जापान नेक्स्ट जेनरेशन इकोनॉमिक पार्टनरशिप: फ्रॉम चुबू टू इंडिया’ कार्यक्रम में बोलते हुए, और सेंट्रल जापान इकोनॉमिक फेडरेशन तथा नागोया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में, गोयल ने सेंट्रल जापान के व्यवसायों के लिए मैन्युफैक्चरिंग, निवेश और औद्योगिक सहयोग के क्षेत्रों में India के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करने की अपार संभावनाओं के बारे में बताया.
उन्होंने व्यवसायों, उद्योग जगत के नेताओं और निवेशकों को India द्वारा पेश किए जाने वाले बड़े अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित भी किया.
–
एबीएस
Skip to content