पीयूष गोयल ने अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश और कारोबार बढ़ाने के लिए दिया न्योता

New Delhi, 7 अक्टूबर . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूयॉर्क में अमेरिका की कई प्रमुख कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर India में निवेश बढ़ाने और द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की. वाणिज्य मंत्रालय ने Wednesday को एक आधिकारिक बयान में कहा कि इन बैठकों का उद्देश्य India और अमेरिका के बीच आर्थिक एवं वाणिज्यिक सहयोग को नई गति देना था.

मंत्रालय के बयान के मुताबिक, गोयल ने ब्लैकस्टोन, न्यूबर्गर बरमन, एस्टी लॉडर कंपनीज, आईबीएम, मेटलाइफ, जनरल अटलांटिक और एआईए ग्रुप के शीर्ष अधिकारियों से अलग-अलग बैठकें कीं.

ब्लैकस्टोन के अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) जोनाथन ग्रे और कंपनी के अंतरराष्ट्रीय प्राइवेट इक्विटी कारोबार के चेयरमैन प्रकाश मेलवानी के साथ हुई बैठक में India में निवेश और साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई. विशेष रूप से विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में निवेश विस्तार की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया.

गोयल ने न्यूबर्गर बरमन के चेयरमैन एवं सीईओ जॉर्ज वॉकर और उनकी नेतृत्व टीम से भी मुलाकात की. इस दौरान वित्तीय सेवाओं और वेल्थ मैनेजमेंट क्षेत्र में निवेश सहयोग को और गहरा करने के अवसरों पर चर्चा हुई.

एस्टी लॉडर कंपनीज के अध्यक्ष एवं सीईओ स्टेफान डी फावेरी के साथ बैठक में India के तेजी से बढ़ते ब्यूटी और पर्सनल केयर बाजार पर चर्चा की गई. दोनों पक्षों ने India में विनिर्माण और स्थानीय सोर्सिंग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार किया.

आईबीएम के चेयरमैन और सीईओ अरविंद कृष्णा के साथ बातचीत में India में कंपनी की भागीदारी को और मजबूत करने तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, क्वांटम कंप्यूटिंग और अन्य उभरती तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई.

गोयल ने मेटलाइफ के अध्यक्ष एवं सीईओ मिशेल ए. खलाफ से भी मुलाकात की. इस बैठक में India में बीमा और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों तथा कंपनी के संभावित विस्तार पर चर्चा की गई.

इसके अलावा, उन्होंने जनरल अटलांटिक के चेयरमैन एवं सीईओ विलियम ई. फोर्ड के साथ निवेश और व्यापारिक सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया.

एआईए ग्रुप के गैर-कार्यकारी चेयरमैन मार्क टकर के साथ हुई बैठक में India के बीमा क्षेत्र और वित्तीय सेवाओं में अवसरों पर चर्चा हुई. इस दौरान India के ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ लक्ष्य को भी रेखांकित किया गया.

वाणिज्य मंत्रालय ने बयान में बताया कि इन बैठकों में वित्तीय सेवाओं, विनिर्माण, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और निवेश से जुड़े अवसरों पर व्यापक चर्चा हुई. साथ ही India और अमेरिका के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के उपायों पर भी विचार किया गया.

–

डीबीपी