
अयोध्या, 6 सितंबर . यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उप-Governor बनाए जाने समेत कई मामलों पर Samajwadi Party सांसद अवधेश प्रसाद की प्रतिक्रिया सामने आई है.
से बातचीत करते हुए विनोद तावड़े के बयान ‘पीडीए का मतलब पराया धन अपना’ पर अवधेश प्रसाद ने कहा, “पीडीए से सब घबराए हुए हैं. पीडीए से Chief Minister और संघ समेत भाजपा घबराई हुई है. इसलिए ओछे बयान दिए जा रहा हैं.”
यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उप-Governor बनाए जाने पर सपा सांसद ने कहा, “इसका कोई मतलब नहीं है, जनता ने Government को हटाने का मन बना लिया है. भाजपा Government और नेताओं के प्रति प्रदेश और देश के लोगों का भरोसा उठ गया है. दूसरी तरफ अगर भरोसा और यकीन बढ़ा है तो सपा और अखिलेश के प्रति बढ़ा है. अखिलेश यादव के नेतृत्व शानदार Government बनेगी.”
अवधेश प्रसाद ने कहा, “Government बनते ही प्रदेश की महिलाओं को 40 हजार रुपए, छात्रों को लैपटॉप, किसानों को भरपूर सहायता और युवकों को सरकारी नौकरी दी जाएगी. Government बनने के 24 घंटे के अंदर आउटसोर्सिंग खत्म कर दी जाएगी. शिक्षा मित्रों को पहले की तरह ही समायोजित किया जाएगा.”
जनगणना को लेकर सपा सांसद ने कहा, “मंशा के अनुसार जनगणना नहीं कराई जा रही है. कॉलम नंबर 4 में अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य जाति है. इसमें पिछड़ी जाति कहां गई. इसमें भी Government हेराफेरी जरूर करेगी. वास्तविक तौर से जनगणना होनी चाहिए, लीग से हटकर काम हो रहा है.”
एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओर से Pakistan को हराने पर अवधेश प्रसाद ने कहा, “खिलाड़ियों हमेशा अपने हुनर द्वारा दुनियाभर में हिंदुस्तान के मस्तक को ऊंचा करने का काम किया है. हमारी महिला खिलाड़ियों ने जिस तरह से Pakistan को हराया है, सभी खिलाड़ी बधाई और अभिनंदन के पात्र हैं.
धीरेंद्र शास्त्री के बयान ‘यह देश बाबर का नहीं, रघुबर का है’ पर अवधेश प्रसाद ने कहा, “यह देश सबका है. यह देश न तेरा है न मेरा है, यह देश सबका है. अगर बात ये न समझी गई तो नुकसान सबका है.”
–
एसडी/
Skip to content