पीडीए की नई परिभाषा पर सपा का जवाब, प्रवक्ता उदयवीर सिंह बोले- ‘यह सभी को जोड़ने तरीका’

Lucknow, 12 नवंबर . Samajwadi Party (सपा) ने कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में बताई गई पीडीए की नई परिभाषा पर जवाब दिया है. पार्टी के प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने कहा कि पीडीए एक समावेशी विचार है. यह सभी को एकजुट करने का एक तरीका है.

दरअसल, Lucknow में सपा कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर में ‘पीडीए’ का नया मतलब ‘पी- पहले, डी- दर्शन और ए-आशीर्वाद’ बताया गया है.

इस पर Samajwadi Party के प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने से बात करते हुए कहा, “PDA एक समावेशी विचार है. यह सभी को एकजुट करने का एक तरीका है, उन लोगों को जो सामाजिक रूप से पिछड़े हैं, जो आर्थिक रूप से पिछड़े हैं, और जिन्हें Political रूप से उनके अधिकार, हिस्सेदारी और सम्मान नहीं मिला है. और इसमें बहुत से लोग अपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का रास्ता देखते हैं. यह सोचने का एक नजरिया भी है.”

उन्होंने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और चंद्रशेखर की पार्टी एएसपी (आजाद समाज पार्टी) के बीच गठबंधन की संभावनाओं पर भी प्रतिक्रिया दी. सपा प्रवक्ता ने इस गठबंधन का स्वागत किया और कहा, “यह चुनाव का समय है, इसलिए सभी पार्टियां अपनी सुविधा और समझ के हिसाब से गठबंधन बना रही हैं. यह पार्टी भी गठबंधन बना रही है. उनका स्वागत है.”

उदयवीर सिंह ने आगे कहा, “हम भी अपने गठबंधन में हैं. हमारा मकसद भारतीय जनता पार्टी की Government को उखाड़ फेंकना है. इसलिए, यह राज्य की जनता को तय करना है कि ऐसे समय में कौन, किस तरह से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रहा है.”

उन्होंने कहा, “यह अच्छी बात है कि भाजपा, Samajwadi Party से चिंतित और परेशान है. वे जनता की आवाज को समझ रहे हैं. भाजपा कहती थी कि चुनाव उनका संगठन लड़ता है. बिहार में किसी ने कहा था कि वे उनके गले में पट्टा बांधकर बाहर भेज देते हैं और फिर भी उन्हें जिता ले आते हैं. अब कम से कम भारतीय जनता पार्टी के लोगों का अपना व्यक्तित्व भी निखर कर सामने आएगा. भाजपा नेता अब ‘गले में पट्टा बांधने’ वाली उस मानसिकता से भी आजाद हो गए हैं. इसके लिए उन्हें Samajwadi Party और अखिलेश का धन्यवाद करना चाहिए.”

Samajwadi Party के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के दसना जिला जेल में सपा नेता आजम खान से मुलाकात करने पर उदयवीर सिंह ने कहा, “आजम के साथ लगातार अन्याय हो रहा है, एक के बाद एक घोर अन्याय किए जा रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि तमाम तरह की एजेंसियां ​​उनके पीछे पड़ी हुई हैं. यह लोकतंत्र के लिए बेहद निराशाजनक, चिंताजनक और शर्मनाक है. ऐसे समय में, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को उनसे मिलकर उनका हाल-चाल जानना, उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेना, सहानुभूतिपूर्वक बातचीत करना, उनसे मार्गदर्शन मांगना और सलाह लेना, यह सब बहुत जरूरी है. इसी नजरिए से हमारे वरिष्ठ नेता उनसे मुलाकात करते हैं.

–

डीसीएच/