पीटी उषा, गंभीर, युवराज, रैना, नेहवाल सहित खेल जगत के दिग्गजों ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

New Delhi, 17 सितंबर . देश के Prime Minister Narendra Modi Thursday को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. खेल जगत की शीर्ष हस्तियों ने भी Prime Minister को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है.

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.

उषा ने लिखा, “Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आपके अच्छे स्वास्थ्य और हमारे देश को ज्यादा शांति, खुशहाली और तरक्की की ओर ले जाने के लिए लगातार ताकत की प्रार्थना करती हूं.”

पूर्व क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा, “हमारे Prime Minister Narendra Modi की स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं. आप India को एक शानदार भविष्य की ओर ले जाते रहें.”

पूर्व क्रिकेटर और कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने एक्स पर लिखा, “हमारे Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आपकी ऊर्जा, अनुशासन और देश के प्रति अटूट प्रतिबद्धता सच में प्रेरणा देने वाला है. भगवान आपको अच्छी सेहत, ताकत और हमारे देश की सेवा के लिए कई और साल दे.”

पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, “हमारे Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आपका नेतृत्व India के सफर को एक मजबूत और ज्यादा प्रगतिशील भविष्य की ओर ले जा रही है. आने वाला वर्ष आपके लिए अच्छी सेहत, खुशियां और लगातार सफलता लाए.”

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने एक्स पर लिखा, “Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. आपको अच्छी सेहत, ताकत और खुशी मिले. देश के प्रति आपका समर्पण लाखों लोगों को प्रेरित करता रहे और India को तरक्की, गर्व और शान की नई ऊंचाइयों पर ले जाए, जय हिंद.”

पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने एक्स पर एक वीडियो साझा कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. नेहवाल ने कहा कि Prime Minister ने अपनी पूर्ण क्षमता के साथ देश के विकास के लिए कार्य किया है. वह भविष्य में भी ऐसे कार्य करते रहें. उन्होंने अपने कार्यकाल में खिलाड़ियों का भी बहुत सहयोग किया है और हमेशा हमारे साथ खड़े रहे हैं.

नेहवाल ने देशवासियों ने Thursday शाम 6 से 7 के बीच पीएम के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील की.

पीएके