पीजी और घरों से मोबाइल-लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार और चार नाबालिग पकड़े गए

नोएडा, 29 सितंबर . नोएडा के थाना सेक्टर-63 नोएडा Police ने पीजी और घरों में रहने वाले लोगों के मोबाइल फोन व लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. Police ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि चार नाबालिग को भी संरक्षा में लिया गया है.

आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एप्पल मैकबुक प्रो लैपटॉप, अलग-अलग कंपनियों के 10 मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है.

Police के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को थाना सेक्टर-63 Police टीम को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के माध्यम से गिरोह के संबंध में जानकारी मिली थी. सूचना के आधार पर Police ने छिजारसी बारातघर के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की.

मौके से रोहित उर्फ छंगा पुत्र मंगल सिंह को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथ मौजूद चार नाबालिग आरोपियों को Police ने संरक्षण में लिया. Police ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, एक चोरी का एप्पल मैकबुक प्रो लैपटॉप, अलग-अलग कंपनियों के 10 मोबाइल फोन तथा आरोपी रोहित के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है.

बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में थाना सेक्टर-49 नोएडा में मामला दर्ज है. पूछताछ में Police को जानकारी मिली कि आरोपी पहले किराये के मकानों और पीजी में रहने वाले लोगों की रैकी करते थे. इसके बाद मौका देखकर उनके कमरों से मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे. चोरी किए गए सामान को आरोपी कम कीमत में राह चलते लोगों को अपनी मजबूरी बताकर बेच देते थे.

Police के मुताबिक, गिरोह के सदस्य चोरी की वारदातों के लिए ऐसे स्थानों को निशाना बनाते थे जहां किराये पर रहने वाले लोगों की संख्या अधिक हो. Police ने बताया कि आरोपियों से बरामद मोटरसाइकिल थाना सेक्टर-49 क्षेत्र से चोरी की गई थी. बरामद मोबाइल फोन और लैपटॉप के संबंध में भी Police द्वारा जांच की जा रही है, ताकि इनके वास्तविक मालिकों की पहचान कर चोरी की अन्य घटनाओं से इनके संबंध का पता लगाया जा सके.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित उर्फ छंगा, पुत्र मंगल सिंह, निवासी ग्राम पूरनपुर, थाना शाहवर, जिला कासगंज के रूप में हुई है. वर्तमान में वह छिजारसी कॉलोनी, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था.

Police के अनुसार आरोपी की उम्र करीब 20 वर्ष है. Police के मुताबिक रोहित के खिलाफ थाना सेक्टर-63 और थाना सेक्टर-49 में चोरी, अवैध हथियार और आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले दर्ज हैं.

इसी तरह थाना सेक्टर-63 में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम और आयुध अधिनियम के तहत भी मामले दर्ज हैं. Police अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी किए गए सामान की बिक्री के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है. बरामद 10 मोबाइल फोन और एप्पल मैकबुक प्रो के संबंध में Police रिकॉर्ड और पूर्व में दर्ज चोरी की घटनाओं से मिलान किया जा रहा है.

–

पीकेटी/एएसएच