पीएम मोदी 2029 में फिर नजर आएंगे, राहुल गांधी सपने देखते रहें: नितिन नवीन

New Delhi, 23 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Sunday को तेलंगाना के करीमनगर में आयोजित ‘सेव डेमोक्रेसी, रिमूव एनार्की’ महा पदयात्रा को संबोधित करते हुए Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में लाल किले की प्राचीर से फिर नजर आएंगे. राहुल गांधी सपने देखते रहिए, देश का युवा, किसान, महिला, मजदूर और हर वर्ग का व्यक्ति Prime Minister मोदी के साथ खड़ा है.

नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी बार-बार वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, लेकिन देश की जनता का समर्थन भाजपा और Prime Minister Narendra Modi के साथ है. करीमनगर की जनता ने भी अपने आशीर्वाद के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया है.

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग पूरी ताकत लगाने के बावजूद एक रामलीला मैदान नहीं भर पाए, जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 200 से अधिक स्थानों पर रामलीला मैदान से कहीं ज्यादा लोगों को एकत्र किया. विपक्ष ने अराजकता फैलाने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा को लोकतंत्र का आशीर्वाद मिल रहा है.

भाजपा नेता ने कहा कि जो लोग अपने हाथों में संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि संविधान केवल हाथ में रखने की चीज नहीं है, बल्कि हमारे दिल में है. राहुल गांधी और विपक्षी दल जुबान से संविधान की बात करते हैं, जबकि भाजपा संविधान को पूजती है और सभी संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करती है.

नितिन नवीन ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने 13 करोड़ लोगों के वोट चोरी होने का दावा किया था. उन्होंने पूछा कि तीन करोड़ लोगों को मतदाता सूची में क्यों शामिल किया जाना चाहिए? छह करोड़ से अधिक लोग अपना स्थान बदल चुके हैं. तेलंगाना में भी लाखों लोगों ने अपने वोट दूसरी जगह स्थानांतरित कराए हैं. क्या ऐसे लोगों को दो बार मतदान करने की अनुमति दी जानी चाहिए?

उन्होंने कहा कि शेष तीन करोड़ लोगों के संबंध में निर्वाचन आयोग ने 2003 में भी जानकारी जुटाई थी, लेकिन उनके बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं है. ऐसे लोगों के समर्थन में आवाज उठाने वाले राहुल गांधी हैं.

नितिन नवीन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी, वे आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं. राहुल गांधी देश के भीतर और बाहर दोनों जगह India का अपमान करते हैं. वह हर जगह जाकर कहते हैं कि India की अर्थव्यवस्था संकट में है, जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था और विकास वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ रहे हैं. India फ्रैजाइल फाइव से निकलकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर खड़ा है.

उन्होंने तेलंगाना की कांग्रेस Government पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य Government की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. भाजपा कार्यकर्ता अब तेलंगाना Government को जवाबदेह ठहराएंगे.

भाजपा नेता ने कहा कि 2014 में देश की जनता ने Prime Minister Narendra Modi को अपना जनादेश दिया था और वह राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित सेवक बने. कांग्रेस ने कभी सेवक की अवधारणा को नहीं समझा. उसके लिए राजनीति सत्ता और विशेषाधिकार का माध्यम है, जबकि भाजपा के लिए सत्ता व्यक्तिगत लाभ का नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है.

–

डीएससी