
आइजोल, 10 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi 15 नवंबर को मिजोरम के केल्सिह में ‘रोपुलियानी ट्राइबल फ्रीडम फाइटर्स म्यूजियम’ (आरटीएफएफएम) का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे.
15 नवंबर को महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.
केल्सिह, जो एक ग्रामीण गांव और उभरता हुआ पर्यटन स्थल है, आइजोल जिले के ऐबॉक ब्लॉक में स्थित है.
उद्घाटन से पहले, Tuesday को मिजोरम के Governor जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) ने ‘रोपुलियानी ट्राइबल फ्रीडम फाइटर्स म्यूजियम’ (आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय) में की गई तैयारियों का जायजा लिया.
इस संग्रहालय को केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है, ताकि देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और बलिदान को याद रखा जा सके.
अपने दौरे के दौरान, Governor ने इस संग्रहालय को मिज़ो स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, बलिदान और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान के लिए एक महत्वपूर्ण श्रद्धांजलि बताया.
उन्होंने कहा कि यह संस्थान मिजोरम और पूरे देश के लिए एक बहुमूल्य धरोहर साबित होगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने और शिक्षित करने में अहम भूमिका निभाएगा.
Governor ने इस बात पर जोर दिया कि इस संग्रहालय को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाना चाहिए.
उन्होंने उन क्षेत्रों की भी पहचान की जहां और सुधार की आवश्यकता है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए बचा हुआ काम पूरा करें और यह सुनिश्चित करें कि संग्रहालय का डिज़ाइन और इसकी थीम मिज़ो संस्कृति, परंपराओं और विरासत को सही ढंग से दर्शाती हो.
‘रोपुलियानी ट्राइबल फ्रीडम फाइटर्स म्यूजियम’ परिसर में एक संग्रहालय, ओपन-एयर थिएटर, पारंपरिक झोपड़ी, हेरिटेज वॉक, ‘बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव उद्यान’, कैफेटेरिया, स्टाफ क्वार्टर और अन्य संबंधित सुविधाएं होंगी.
Governor के दौरे के समय मुख्य सचिव (प्रभारी) के. लालथावममाविया, कला एवं संस्कृति सचिव जोडिंगपुई और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय ने मिजोरम के केल्सिह में इस आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय को स्थापित करने के लिए 25.59 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की है.
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय 10 राज्यों में ऐसे 11 संग्रहालय स्थापित कर रहा है. इनका उद्देश्य ब्रिटिश शासन के खिलाफ हुए विभिन्न आदिवासी आंदोलनों और विद्रोहों को याद करना और आदिवासी समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और उनके योगदान को प्रदर्शित करना है.
इसी तरह का एक संग्रहालय मणिपुर के तामेंगलोंग में भी स्थापित किया जा रहा है.
–
एससीएच
Skip to content