
नई दिल्ली, 22 सितंबर . कर्नाटक के उडुपी स्थित श्री पेजावर अधोक्षजा मठ के श्री विश्वप्रसन्ना तीर्थ स्वामीजी ने नई दिल्ली में Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की. इसकी जानकारी पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए दी.
इस दौरान पद्म विभूषण यतिकुल चक्रवर्ती श्रीश्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी के जन्म शताब्दी समारोह के लोगो का अनावरण भी किया गया.
Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मैंने उडुपी स्थित श्री पेजावर अधोक्षजा मठ के श्री विश्वप्रसन्ना तीर्थ स्वामीजी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की. पद्मविभूषण यतिकुल चक्रवर्ती श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी की जन्म शताब्दी समारोह के लोगो का अनावरण किया गया. भक्ति, ज्ञान और सेवा से परिपूर्ण उनका जीवन आज भी अनगिनत लोगों को प्रेरित करता है. उनकी जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियां उनके महान आदर्शों को और आगे ले जाएंगी.”
इससे पहले, Prime Minister मोदी ने विश्व राइनो दिवस पर इसके संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सभी लोगों की भी सराहना की. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “विश्व राइनो दिवस पर, हम शानदार एक सींग वाले गैंडे का जश्न मनाते हैं और इसके संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सभी लोगों की सराहना करते हैं. असम में अब विश्व की लगभग 80 प्रतिशत गैंडे की आबादी है और गैंडों के अवैध शिकार को रोकने के लिए काजीरंगा के प्रयासों की व्यापक रूप से प्रशंसा की गई है.”
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “एक ओर, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गैंडे या तो वापस आ गए हैं या अच्छी तरह से संरक्षित हैं. दूसरी ओर, दुधवा (उत्तर प्रदेश) में गैंडों के पुनर्स्थापन की सफलता इतिहास रच रही है. यह हमारे लोगों की पशु संरक्षण और सीमावर्ती राज्यों में सक्रिय वन्यजीव प्रबंधन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. देश में प्रजाति संरक्षण को आगे बढ़ाते हुए, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सीमावर्ती राज्यों को संरक्षण, पर्यावास प्रबंधन, आनुवंशिक सुधार और जनसंख्या गतिशीलता को समझने के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करने हेतु प्रोजेक्ट राइनो की शुरुआत की गई है.”
–
एएसएच/एबीएम
Skip to content