
समस्तीपुर, 11 नवंबर . केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि Prime Minister Narendra Modi 21 नवंबर को बिहार का दौरा करेंगे. वह बिहार को कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स-लेन परियोजना समेत हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे.
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “India के Prime Minister Narendra Modi 21 नवंबर को सुबह लगभग साढ़े दस बजे राजापाकर औद्योगिक पार्क के मैदान में पधार रहे हैं. उस दिन कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स-लेन प्रोजेक्ट सहित हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.”
उन्होंने कहा कि बिहारवासियों के मन में Prime Minister और उनके मन में बिहारवासी बसते हैं. Prime Minister हमेशा बिहार के विकास की चिंता करते हैं और उसका परिणाम बिहार में देखने को भी मिलता है. वह छठ पर्व के कुछ ही दिन बाद बिहार आ रहे हैं और छठ मैया का प्रसाद भी ग्रहण करेंगे. हम सभी देशवासी और बिहारवासी जानते हैं कि जब वह Gujarat के Chief Minister थे, उस समय पूरे Gujarat में जहां-जहां बिहारवासी रहते थे, वहां हर संभव सुविधा उपलब्ध कराकर छठ पर्व को संपन्न करवाने में सहयोग करते थे.
उन्होंने कहा कि वैशाली लोकतंत्र की जन्मभूमि है, वो वहां आएंगे. समस्तीपुर India रत्न कर्पूरी ठाकुर की धरती है. यह पूरा क्षेत्र उनसे गहराई से जुड़ा हुआ है. इसके लिए दोनों जिलों के लोग और एनडीए के कार्यकर्ता कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे हुए हैं. दोनों जिलों के लोग उनको देखने और सुनने के लिए उत्साहित हैं. हम अपने Prime Minister को सुनेंगे और जानेंगे कि बिहार को क्या-क्या नई सौगातें मिलने वाली हैं.
Prime Minister वैशाली जिले के जफरपट्टी औद्योगिक क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. वैशाली औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए प्रशासनिक तैयारियां भी चल रही हैं. यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बिहार में एनडीए Government के कार्यकाल का 20 नवंबर को एक साल पूरा होने जा रहा है.
–
एबीएम
Skip to content