
New Delhi, 28 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को अपने social media प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी धार्मिक यात्रा की कुछ खास तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों में वह तमिलनाडु के मदुरै स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में दर्शन करते नजर आ रहे हैं.
Prime Minister मोदी ने तस्वीरों के साथ तमिल भाषा का एक भक्तिमय उद्घोष भी लिखा, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. उनकी इस पोस्ट पर प्रशंसकों की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं.
Prime Minister मोदी ने तस्वीरों के बारे में बताया कि ये मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर की उनकी यात्रा की हैं. यह मंदिर भगवान मुरुगन को समर्पित है और तमिलनाडु के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है. उन्होंने कुछ माह पहले इस मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की थी. उस दौरान उन्होंने देशवासियों की शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की थी.
इससे पहले 27 नवंबर को तमिलनाडु के मदुरै जिले की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून स्तंभ पर दोबारा दीप प्रज्वलित करने के Supreme Court के आदेश का पीएम मोदी ने स्वागत किया. Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भगवान मुरुगन की जय. भगवान मुरुगन की जय. भगवान मुरुगन की जय.”
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Supreme Court के फैसले का स्वागत करते हुए इसे भगवान मुरुगन के भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक विजय बताया. नितिन नवीन ने Friday को तिरुपरंकुंद्रम दीपथून में दीप प्रज्वलन के निर्देश देने वाले Supreme Court के आदेश का स्वागत करते हुए इसे भगवान मुरुगन के प्रत्येक भक्त के लिए एक ऐतिहासिक विजय और देश की पवित्र परंपराओं को बनाए रखने के उनके अधिकार की पुष्टि बताया.
उन्होंने कहा कि पहाड़ी पर स्थित दीपथून में दीप प्रज्वलन की सुविधा प्रदान करने के Supreme Court के निर्देश से यह पुनः सिद्ध होता है कि प्रशासनिक शक्ति का दुरुपयोग धार्मिक परंपराओं को कमजोर करने या भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं किया जा सकता है. कोई भी Political षड्यंत्र India की पवित्र परंपराओं को नहीं रोक सकता.
Supreme Court ने Friday को एक बार फिर निर्देश दिया कि Saturday को दीपथून में कार्तिकई दीपम का दीप प्रज्वलित किया जाए. कोर्ट ने पाया कि तमिलनाडु के अधिकारियों ने विवादित स्तंभ पर अनुष्ठान की अनुमति देने वाले अपने पूर्व आदेश का प्रथमदृष्टया ‘जानबूझकर उल्लंघन’ किया था.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content