पीएम मोदी ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सुशासन को दी प्राथमिकता, नितिन नवीन समेत कई नेताओं ने दी बधाई

New Delhi, 7 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi को Government के मुखिया के रूप में 25 वर्ष तक निरंतर नेतृत्व पूर्ण करने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने बधाई दी है.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “राष्ट्र प्रथम, सेवा ही जीवन! Gujarat के Chief Minister से लेकर देश के प्रधानसेवक तक Prime Minister Narendra Modi ने Government के प्रमुख के रूप में 25 स्वर्णिम वर्षों की यात्रा में राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ जनसेवा और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. यह केवल एक कालखंड नहीं बल्कि स्पष्ट विजन, दृढ़ संकल्प और आधुनिक India के निर्माण का एक ऐतिहासिक अध्याय है.”

नितिन नवीन ने कहा, “हर चुनौती को अवसर में बदलना, ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ के संकल्प को सिद्ध करना और India को वैश्विक पटल पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना, Prime Minister के अथक परिश्रम और अटूट संकल्प-शक्ति का प्रमाण है. राष्ट्र निर्माण के प्रति आपकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. आपके यशस्वी नेतृत्व में ‘विकसित India 2047’ के सामूहिक स्वप्न को साकार करने की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी.”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “आज का दिन अद्भुत, अभूतपूर्व, अकल्पनीय और ऐतिहासिक है. आज Prime Minister Narendra Modi को Government के मुखिया रहते हुए 25 वर्ष पूरे हुए हैं. 7 अक्टूबर 2001 को Gujarat के Chief Minister के रूप में शुरू हुई यह यात्रा आज विकसित और आत्मनिर्भर India के निर्माण के महायज्ञ तक पहुंची है. उनका परिश्रम, प्रयत्न, धैर्य और उत्साह हम सभी के लिए प्रेरणा है. उनके साथ सहयोगी के रूप में काम करना अपने आप में सौभाग्य है. ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और वे निरंतर देश का नेतृत्व करते हुए जनकल्याण एवं विकसित India के निर्माण में लगे रहें.”

Maharashtra के मुख्यंमत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर लिखा, “25 उपलब्धियां. एक क्रांतिकारी सफर. 2001 में एक छोटी सी शुरुआत से लेकर 2014 में देशव्यापी बदलाव और अब 2026 में वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने तक, माननीय Prime Minister मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में India का सफर महत्वाकांक्षा, बड़े पैमाने पर किए गए कार्यों और ठोस प्रगति से भरा रहा है. निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल सशक्तिकरण, कल्याणकारी योजनाओं, रक्षा, उद्योग, वित्तीय समावेश और वैश्विक नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में देश की जबरदस्त प्रगति को दर्शाने वाली इन 25 अहम उपलब्धियों के बारे में जानने के लिए आगे बढ़ें!”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “25 वर्षों की सेवा यात्रा ने राजनीति को जनसेवा और जनविश्वास को राष्ट्रनिर्माण की शक्ति बनाया. Gujarat के Chief Minister से देश के प्रधानसेवक तक Prime Minister Narendra Modi का जीवन राष्ट्रसेवा के संकल्प को समर्पित रहा है. इस गौरवशाली अवसर पर Rajasthan की समस्त जनता की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम आपको सदैव स्वस्थ, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए ऊर्जा प्रदान करें, यही मंगलकामना है.”

–

ओपी/पीएम