
New Delhi, 18 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi की फिलीपींस यात्रा के दौरान India की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक हस्तशिल्प की झलक कूटनीतिक उपहारों में भी देखने को मिली. Prime Minister ने विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों को India के अलग-अलग राज्यों की विशिष्ट कलाकृतियां भेंट कीं. अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप को नाथद्वारा की पेंटिंग तो जापान की Prime Minister सानाए ताकाइची को बनारसी कला की मिसाल स्टोल उपहार स्वरूप दिया.
इन उपहारों की खासियत यह रही कि हर कलाकृति के साथ किसी न किसी क्षेत्र की सदियों पुरानी परंपरा, स्थानीय कारीगरों का हुनर और India की सांस्कृतिक पहचान जुड़ी हुई है. ये केवल औपचारिक भेंट नहीं, बल्कि India की कला, शिल्प और परंपराओं को दुनिया के सामने रखने का माध्यम भी बने.
ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister एंथनी अल्बनीज को Rajasthan की प्रसिद्ध ब्लू पॉटरी की कलाकृति भेंट की गई. jaipur की यह पारंपरिक कला सामान्य मिट्टी के बजाय क्वार्ट्ज आधारित मिश्रण से तैयार की जाती है. इसकी चमकदार सफेद सतह पर गहरे नीले रंग से फूलों, पक्षियों और ज्यामितीय आकृतियों की बारीक चित्रकारी की जाती है. विशेष ग्लेजिंग और भट्ठी में पकाने की प्रक्रिया इसे विशिष्ट चमक देती है. यह कला Rajasthan की पारंपरिक पहचान और स्थानीय कारीगरों की पीढ़ियों से चली आ रही कुशलता का प्रतीक है.
जापान की Prime Minister सानाए ताकाइची को शाही नीले रंग का बनारसी कतान सिल्क स्टोल भेंट किया गया. इसे सादेली बॉक्स में सजाकर दिया गया. बनारस की सदियों पुरानी बुनाई परंपरा से तैयार इस स्टोल पर बारीक डिजाइन और पारंपरिक कारीगरी देखने को मिलती है. इसका शाही नीला रंग गरिमा, ज्ञान और सद्भाव का प्रतीक माना गया है. यह उपहार India और जापान के बीच मित्रता, आपसी सम्मान और सांस्कृतिक आत्मीयता को दर्शाता है.
वहीं, अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप को Rajasthan के नाथद्वारा की प्रसिद्ध स्वर्ण पिचवाई पेंटिंग दी गई. कपड़े पर तैयार की जाने वाली इस पारंपरिक चित्रकला में खनिज रंगों और सोने की बारीक सजावट का इस्तेमाल होता है. इसमें कमल, गाय, पेड़ और पारंपरिक अलंकरण जैसे चित्र दिखाई देते हैं. अपनी बारीक कारीगरी और चमकदार रंगों के कारण पिचवाई कला भारतीय चित्रकला की विशिष्ट पहचान रखती है.
मेजबान देश फिलीपींस के President फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर को कश्मीरी रेशम का कालीन भेंट किया गया. इस कालीन की खासियत इसकी चमक, मुलायम बनावट और बेहद बारीक गांठों से तैयार होने वाला डिजाइन है. इसे बनाने में कुशल कारीगरों को महीनों, कभी-कभी वर्षों तक मेहनत करनी पड़ती है. इसके डिजाइन में कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता, चिनार के पत्तों, फूलों और ज्यामितीय आकृतियों की झलक मिलती है.
President मार्कोस जूनियर की पत्नी लुईस “लिजा” अरानेटा-मार्कोस को कश्मीरी पश्मीना शॉल के साथ पेपर माशे का खूबसूरत सा डिब्बा दिया गया. इस उपहार में कश्मीर की दो प्रसिद्ध हस्तकलाओं का संगम देखने को मिला. पश्मीना चांगथांगी बकरी के महीन रेशे से तैयार की जाती है. यह अपनी असाधारण कोमलता, हल्के वजन और गर्माहट के लिए दुनिया भर में जानी जाती है. वहीं, पेपर माशे का डिब्बा कागज की परतों से तैयार कर उस पर हाथ से रंगीन फूलों और पारंपरिक आकृतियों की चित्रकारी की जाती है.
Prime Minister की ओर से दी गई भेंटों में India के अलग-अलग राज्यों और समुदायों की कला परंपराओं का समावेश है. Rajasthan , जम्मू-कश्मीर, और उत्तर प्रदेश की लोककलाओं के जरिए India की सांस्कृतिक विविधता को सामने रखा गया. हर कलाकृति अपने साथ एक क्षेत्र का इतिहास, उसकी पहचान और वहां के शिल्पकारों की मेहनत की कहानी लेकर पहुंची.
–
केआर/
Skip to content