
New Delhi, 27 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने शिक्षा मंत्री के रूप में प्रल्हाद जोशी के कार्यों की सराहना की. साथ ही, उन्होंने प्रल्हाद जोशी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की.
Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “Union Minister प्रह्लाद जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. वे India की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. साथ ही, स्थिरता को बढ़ावा देने की दिशा में उनका काम भी सराहनीय है. वे लोगों की सेवा करते हुए एक लंबा और स्वस्थ जीवन जिएं, यही कामना है.”
Union Minister प्रल्हाद जोशी ने भी जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए Prime Minister का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “Prime Minister Narendra Modi, जन्मदिवस पर आपकी हार्दिक शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार. आपके प्रेरणादायी शब्द और निरंतर प्रोत्साहन मेरे लिए सदैव ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत रहे हैं.”
जोशी ने आगे लिखा, “आपके दूरदर्शी नेतृत्व में कार्य करना और विकसित India के आपके संकल्प की सिद्धि में योगदान देना मेरे लिए गौरव का विषय है. आपका मार्गदर्शन राष्ट्रसेवा के प्रति मेरे संकल्प को और दृढ़ करता है तथा देश की प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा देता है. आपके स्नेह, विश्वास और निरंतर आशीर्वाद के लिए पुनः हृदय से धन्यवाद.”
प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पोस्ट किया, “Union Minister प्रह्लाद जोशी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और इसके लिए किए जा रहे आपके समर्पित प्रयास, लोगों के कल्याण और प्रगति के लिए मोदी जी के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं. आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”
Union Minister वाणिज्य एवं उद्योग पीयूष गोयल ने प्रल्हाद जोशी को शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट में लिखा, “शिक्षा और उपभोक्ता कल्याण से लेकर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा तक, विभिन्न क्षेत्रों में उनका काम India की विकास यात्रा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. मैं उनके लिए राष्ट्र सेवा में एक लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”
Union Minister सर्बानंद सोनोवाल ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “मेरे ऊर्जावान सहयोगी, Union Minister प्रह्लाद जोशी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. India के शिक्षा क्षेत्र में बदलाव लाने, खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने और हरित ऊर्जा को आगे बढ़ाने के लिए उनका निरंतर प्रयास अनगिनत लोगों के जीवन को बेहतर बना रहा है. आने वाले वर्ष में मां कामाख्या आपको उत्तम स्वास्थ्य और खुशियां प्रदान करें.”
–
डीसीएच/
Skip to content