
New Delhi, 14 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो 14वें की सफल सर्जरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है. उन्होंने पोप लियो के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की.
Prime Minister Narendra Modi ने Wednesday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “यह जानकर प्रसन्नता हुई कि Tuesday रात पोप लियो 14वें की सर्जरी सफल रही. मैं उनके पूरी तरह और जल्द ठीक होने, तथा हमेशा अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”
बता दें कि पोप लियो 14वें Tuesday को रोम के जेमिली अस्पताल में भर्ती हुए. यहां उनके लंग नोड्यूल यानी फेफड़े में मौजूद एक गांठ को सर्जरी से हटाया गया है. वैटिकन ने बताया कि Tuesday को 90 मिनट के ऑपरेशन में पोप लियो 14वें के दाहिने फेफड़े से कैंसर वाली गांठ निकाली गई.
रिपोर्ट्स के अनुसार, पोप कुल तीन घंटे तक ऑपरेशन रूम में रहे और ऑपरेशन आधे समय तक चला. वैटिकन ने कहा, “सर्जरी सफल रही और कोई दिक्कत नहीं हुई.” वेटिकन ने विशेषज्ञों के हवाले से बताया है कि यह ऑपरेशन आम तौर पर कम जोखिम वाला होता है.
सर्जरी से कुछ घंटे पहले, Tuesday को लियो मुस्कुराते हुए और हाथ हिलाते हुए अस्पताल में दाखिल हुए थे. वैटिकन ने कहा है कि उम्मीद है कि पोप ठीक होने के लिए अस्पताल में कुछ दिन रहेंगे.
रोम का जेमिली अस्पताल वह जगह है, जहां आमतौर पर पोप का इलाज होता है. संभवतः उनके साथ उनके निजी नर्स मैसिमिलियानो स्ट्रैपेटी भी होंगे, जिन्होंने पिछले साल जेमिली अस्पताल में भूतपूर्व पोप फ्रांसिस की देखभाल की थी.
शिकागो में जन्मे लियो , जो अमेरिका के पहले पोप हैं, 8 मई 2025 को कैथोलिक चर्च के प्रमुख बने. इसके बाद से यह पहली बार है, जब उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है.
भारतीय Prime Minister मोदी के अलावा, दुनियाभर के कई नेताओं ने पोप लियो के जल्द ठीक होने की कामना की है. ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister एंथनी अल्बानीज, कनाडा के Prime Minister मार्क कार्नी, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी पोप के स्वस्थ होने के लिए कामना की.
–
डीसीएच/
Skip to content