पीएम मोदी ने नक्सलवाद से दिलाई मुक्ति, जम्मू-कश्मीर से हटाया अनुच्छेद 370: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

वाराणसी, 17 सितंबर . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भविष्य में जब Prime Minister Narendra Modi की विरासत लिखी जाएगी तो उसमें यह भी लिखा जाएगा कि उन्होंने देश को नक्सलवाद से कैसे मुक्ति दिलाई, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 कैसे समाप्त किया, करोड़ों लोगों को गरीबी से कैसे बाहर निकाला, संसद में महिलाओं को बराबर की भागीदारी कैसे दिलाई और नौजवानों के सपनों को कैसे पंख दिए. एक महान नेता लोगों को स्वावलंबी बनाता है और Prime Minister मोदी ने यही किया है.

Prime Minister मोदी के 76वें जन्मदिन पर वाराणसी में सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि काशी और वडनगर को जोड़ने वाली यात्रा Prime Minister की जन्मभूमि को कर्मभूमि से जोड़ने की यात्रा है. एक ओर काशी है, जहां से उनके सार्वजनिक जीवन को नई ऊर्जा मिली और दूसरी ओर वडनगर है, जहां उन्हें मां हीराबेन का आशीर्वाद और संस्कार मिले. उन्होंने इसे सेवा, संस्कार और साधना की संगम यात्रा बताया.

राजनाथ सिंह ने पूर्ववर्ती Governmentों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले India के हाथ से अवसर निकल जाते थे. पहले की Governmentें सोती रहती थीं या उन्हें अपनी कुर्सी बचाने की चिंता रहती थी. उन्होंने सेमीकंडक्टर उद्योग का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया की बड़ी चिप निर्माता कंपनी India में फैक्ट्री लगाना चाहती थी, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस Government ने उसे दो बार अनुमति नहीं दी और देश ने रोजगार का बड़ा अवसर खो दिया.

रक्षा मंत्री ने कहा कि Prime Minister मोदी ने सेमीकंडक्टर को बढ़ावा देने की पहल की तो सवाल उठाए गए कि India में इसकी इंडस्ट्री कैसे लग सकती है. पीएम मोदी को अभी दशकों तक देश की सेवा करनी है. पहले 13 वर्षों तक Gujarat के Chief Minister रहे और पिछले 12 वर्षों से देश के Prime Minister के रूप में अपनी योग्यता का निर्वाहन कर रहे हैं. 25 वर्षों तक उन्होंने अनवरत जन सेवा का काम किया है. पीएम ने India को ऐसे स्थिति में पहुंचाया है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर आज India जो बोलता है उसे पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि India बोल क्या रहा है. पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब India बोलता था उसे जितना गंभीरता से लिया जाना चाहिए था वो नहीं होता था.

उन्होंने कहा कि वडनगर और काशी का रिश्ता बहुत पुराना है. करीब दो हजार साल पहले बौद्ध भिक्षुओं ने सारनाथ से वडनगर की यात्रा की थी. उस समय उद्देश्य ज्ञान और अध्यात्म को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना था. आज उसी प्राचीन परंपरा को नए रूप में सेवा यात्रा के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है. राजनाथ सिंह ने Prime Minister के द्वारा Gujarat में लिए गए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि क्रिकेट में टेस्ट मैच की गति से चलने वाले विकास कार्य को उन्होंने वन-डे मैच में बदलने का काम किया.

रक्षा मंत्री ने Prime Minister मोदी की स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि वह दुनिया के बड़े नेताओं से मिलते समय उन्हें India में बनी वस्तुएं उपहार में देते हैं. उन्होंने अमेरिका के तत्कालीन President जो बाइडेन को वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी से बना पिकॉक ब्रोच दिए जाने का भी जिक्र किया. कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने उपस्थित लोगों से मोबाइल की टॉर्च जलवाकर Prime Minister मोदी को जन्मदिन की बधाई दिलाई.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं Union Minister पंकज चौधरी ने कहा कि काशी से 250 बाइक पर सवार 500 यात्री गंगाजल लेकर वडनगर जा रहे हैं. इसी तरह 250 बाइक पर 500 यात्री Gujarat की पवित्र नदियों का जल लेकर वडनगर से काशी आ रहे हैं. सात अक्टूबर को वडनगर में बाबा हाटकेश्वर को जल अर्पित किया जाएगा और काशी में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर यात्रा पूर्ण होगी.

पंकज चौधरी ने कहा कि हजारों किलोमीटर की यह यात्रा 10 राज्यों के 193 जिलों और 1,159 गांवों से होकर गुजरेगी. उत्तर प्रदेश के 50 जिले यात्रा के मार्ग में आएंगे. प्रतिदिन 60 से 80 स्थानों पर कार्यक्रम होंगे. यात्रा के दौरान वृक्षारोपण, जल संरक्षण, नशामुक्ति और प्लास्टिक मुक्त India का संकल्प दिलाया जाएगा. प्रत्येक पड़ाव पर 15 मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी, स्थानीय नेताओं से संवाद होगा और स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया जाएगा.

उन्होंने Prime Minister मोदी के निरोगी जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में India का मान-सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ा है. काशी के सांसद के रूप में वह काशी के कोने-कोने को विकसित कर रहे हैं.

Union Minister चिराग पासवान ने कहा कि पूर्व में भी Governmentें रही हैं, लेकिन Prime Minister मोदी ने India को देश और विदेश में नई पहचान दिलाने का काम किया है. पिछले 12 वर्षों में उन्होंने हर दिशा में अपनी सोच को स्थापित किया है और आज पूरी दुनिया की नजर India पर है. Narendra Modi केवल देश के Prime Minister का नाम नहीं, India के सम्मान और गौरव का नाम है. यदि देश का प्रत्येक युवा उनके व्यक्तित्व का अंश भर भी अपने जीवन में उतार ले तो देश का भविष्य और बेहतर होगा.

आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि काशी की धरती पर खड़ा होना उनके लिए गर्व का क्षण है. काशी सबसे प्राचीन नगरी है और नई सोच देती है. वडनगर से काशी तक Prime Minister मोदी ने सेवा की यात्रा दिखाई है. आज देश बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है. अन्नदाता मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा.

उन्होंने Prime Minister मोदी की तकनीक की समझ का उल्लेख करते हुए कहा कि वह युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं. यही नया और आत्मनिर्भर India है. उन्होंने वाराणसी में बड़ी संख्या में लोगों के आने का जिक्र करते हुए यहां बालाजी का मंदिर बनाने की बात भी कही.

विकेटी/डीकेपी