
New Delhi, 15 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Jharkhand के स्थापना दिवस की राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की वीरता और बलिदान की गाथाओं से Jharkhand की परंपराओं को निरंतर प्रेरणा मिलते रहने की कामना की.
पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “Jharkhand के सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! हमारा यह प्रदेश जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा का अनूठा संगम है. यहां के घने वन, मनोरम जलप्रपात और ऐतिहासिक स्थल इसकी विशिष्ट पहचान को समृद्ध करते हैं. भगवान बिरसा मुंडा की वीरता और बलिदान की गाथाओं से यहां की परंपराओं को निरंतर प्रेरणा मिलती रही है.”
Prime Minister ने आगे लिखा, “खनिज और ऊर्जा से लेकर हस्तशिल्प और पर्यटन तक इस राज्य में अपार संभावनाएं हैं. मुझे विश्वास है कि यहां के मेरे मेहनती और प्रतिभाशाली परिवारजनों के संकल्प और सामर्थ्य के बल पर यह प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा. मेरी कामना है कि यह विशेष अवसर यहां के सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने social media पर लिखा, “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. भगवान बिरसा मुंडा का जीवन अदम्य साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अनुपम गाथा है. उन्होंने अंग्रेज़ी शासन के शोषण और अन्याय के विरुद्ध आवाज़ बुलंद की तथा जनजातीय समाज की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया.”
राजनाथ सिंह ने आगे लिखा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में वर्ष 2021 से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत हुई. यह देश के जनजातीय नायकों के अतुलनीय योगदान को राष्ट्रीय पहचान और सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है. मैं आप सभी को जनजातीय गौरव दिवस की भी हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, अपनी संस्कृति पर गर्व करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते रहेंगे.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “अद्वितीय साहस व राष्ट्रभक्ति के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन और समस्त देशवासियों को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ. भगवान बिरसा मुंडा जी ने एक ओर जनजातीय समाज में स्वाभिमान और चेतना जगाई, वहीं स्वसंस्कृति व मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध ‘उलगुलान आंदोलन’ के माध्यम से क्रांति का बिगुल फूंका. उनकी जीवनगाथा आज भी राष्ट्रहित के लिए संगठित रहने तथा त्याग व समर्पण की प्रेरणा देती है.”
–
एसडी/एएस
Skip to content