पीएम मोदी ने ताशकंद दौरे की साझा की झलकियां, बोले- हर कार्यक्रम भारत और उज्बेकिस्तान की मित्रता का प्रतीक

ताशकंद, 30 अगस्त . दो दिवसीय दौरे पर उज्बेकिस्तान पहुंचे Prime Minister Narendra Modi ने वहां ब‍िताए समय, भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत और वहां हुए स्‍वागत की सराहना की. पीएम मोदी ने कहा कि ये सभी कार्यक्रम India और उज्बेकिस्तान के बीच मजबूत होते रिश्तों और आपसी मित्रता को दर्शाते हैं.

Prime Minister Narendra Modi ने ताशकंद में ब‍िताए पलों का एक वीड‍ियो सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर साझा क‍िया.

पीएम मोदी ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ”ताशकंद में विशेष स्वागत, ‘यांगी उज्बेकिस्तान स्मारक’ पर पुष्पांजलि अर्पित करना और भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात और प्रमुख कार्यक्रमों की कुछ खास झलकियां यहां मौजूद हैं.”

Prime Minister मोदी ने कहा कि भारतीय प्रवासी समुदाय India और उज्बेकिस्तान के बीच एक जीवंत सेतु की तरह हैं.

उन्होंने Saturday को ‘एक्‍स’ पर लिखा, “ताशकंद में भारतीय समुदाय के प्यार और स्नेह से अभिभूत हूं. हमारा प्रवासी समुदाय India और उज्बेकिस्तान के बीच एक जीवंत सेतु है, जो दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत बना रहा है.”

Prime Minister मोदी ने स्वागत समारोह के दौरान प्रस्तुत भारतीय और उज्बेक संस्कृति के मिश्रण वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाता है.

उन्होंने ‘एक्‍स’ पर तबला प्रस्तुति की एक झलक साझा करते हुए लिखा, “भारतीय और उज्बेक संगीत परंपराओं का मनमोहक संगम! तबला, डोइरा और चांग के साथ बेहद खूबसूरती से मेल खाता है, जो India और उज्बेकिस्तान के गहरे सांस्कृतिक संबंधों को दिखाता है.”

इस दौरान भारतीय समुदाय की कुछ महिलाओं ने Prime Minister मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें राखी भी बांधी.

Prime Minister मोदी ने ‘यांगी उज्बेकिस्तान स्मारक’ का दौरा किया और कहा कि यह उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं और प्रगति को दर्शाता है.

उन्होंने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “ताशकंद पहुंचने के बाद मैं President मिर्जियोयेव के साथ ‘यांगी उज्बेकिस्तान स्मारक’ पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गया. यह स्मारक उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं और प्रगति का प्रतीक है. अपनी यात्रा की शुरुआत यहां से करके खुशी हुई.”

एवाई/डीएससी