
New Delhi, 28 सितंबर . 46वें चेस ओलंपियाड 2026 में भारतीय पुरुष और महिला टीम का प्रदर्शन शानदार रहा. पुरुष टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया, तो महिला टीम भी ब्रॉन्ज जीतने में सफल रही. Prime Minister Narendra Modi ने इस खास उपलब्धि के लिए पुरुष और महिला टीम को बधाई दी है.
पीएम मोदी ने अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हमारे शतरंज खिलाड़ियों को बधाई. उनका जुनून और दृढ़ संकल्प मिसाल कायम करने वाला है. उम्मीद है कि ये सफलताएं और भी कई युवाओं को शतरंज खेलने और उसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगी.”
Sunday को अंतिम राउंड के मुकाबलों के ड्रॉ रहने के बाद भारतीय पुरुष ओपन टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि महिला टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. पुरुष ओपन वर्ग में India ने हंगरी के खिलाफ 2-2 से मुकाबला ड्रॉ खेला और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा. मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश को ग्लेब डुडिन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अर्जुन एरिगैसी ने पीटर लेको को हराकर India को महत्वपूर्ण अंक दिलाए.
मेजबान उज्बेकिस्तान ने आखिरी राउंड में यूक्रेन को 2.5-1.5 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. मुखिद्दीन मदामिनोव ने रोमन देहतिआरोव को हराकर टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई. उज्बेकिस्तान ने India और जर्मनी से दो अंक आगे रहते हुए अपना दूसरा शतरंज ओलंपियाड खिताब जीता. India ने टाई-ब्रेक के आधार पर सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि जर्मनी ने नीदरलैंड्स को 2.5-1.5 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. जर्मनी की ओर से मैथियास ब्लूबाउम की जीत अहम साबित हुई.
महिला वर्ग में भारतीय टीम ने जॉर्जिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलकर पोडियम पर अपनी जगह पक्की की. सविता श्री ने दबाव भरे मुकाबले में मेरी अराबिद्जे के खिलाफ ड्रॉ खेलकर टीम के लिए महत्वपूर्ण परिणाम हासिल किया, जिससे India तीसरे स्थान पर बना रहा और ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहा.
महिला वर्ग का गोल्ड मेडल चीन ने वियतनाम को 3-1 से हराकर जीता. वहीं, कजाकिस्तान ने पोलैंड के खिलाफ 2-2 की बराबरी के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया. चीन ने बाकी टीमों पर दो अंकों की बढ़त के साथ अपना सातवां महिला शतरंज ओलंपियाड खिताब जीता. India ने टाई-ब्रेक में अमेरिका, पोलैंड, आर्मेनिया और मंगोलिया को पीछे छोड़ते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. इस तरह भारतीय दल ने टूर्नामेंट का समापन शानदार प्रदर्शन के साथ किया, जहां पुरुष और महिला दोनों टीमों ने शीर्ष तीन में जगह बनाकर देश को डबल पोडियम फिनिश दिलाई.
–
एसएम/एएस
Skip to content