
New Delhi, 31 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi समेत कई नेताओं ने Union Minister चिराग पासवान को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने कहा कि वे खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं, जो आत्मनिर्भर India के निर्माण में बहुत मददगार साबित होगा.
Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन की शुभकामनाएं. वे फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं, जो आत्मनिर्भर India के निर्माण में बहुत मददगार साबित होगा और इससे हमारे किसानों को भी लाभ मिलेगा. उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी चिराग पासवान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “Union Minister चिराग पासवान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मोदी जी के नेतृत्व में आप खाद्यान्न सुरक्षा व प्रसंस्करण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं.”
Union Minister गिरिराज सिंह ने लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुखद, सफल और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं. आपकी युवा ऊर्जा और जनसेवा के प्रति समर्पण निरंतर बना रहे.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी और पूर्व Chief Minister व जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भी चिराग पासवान को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं. दोनों नेताओं ने ईश्वर से चिराग पासवान के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व सफल और मंगलमय जीवन की कामना की.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लिखा, “Union Minister चिराग पासवान को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. जनसेवा के प्रति आपका समर्पण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आपकी प्रतिबद्धता सराहनीय है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी सार्वजनिक जीवन की कामना करता हूं.”
–
डीसीएच/
Skip to content