पीएम मोदी ने कहा- ‘साधारण परिवार में जन्मा बालक देश की सेवा का दायित्व संभाल रहा, यही संविधान की शक्ति का प्रमाण’

New Delhi, 26 नवंबर . राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर Prime Minister Narendra Modi ने अपने बचपन के साधारण हालात और जीवन संघर्ष को याद किया है. उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार में जन्म लेने वाला बालक, जिसे विरासत में कोई विशेषाधिकार या सुविधा नहीं मिली, एक दिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सेवा का दायित्व संभाल सकता है, ये हमारे संविधान की असाधारण शक्ति का प्रमाण है.

Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को ‘संविधान: हमारी मार्गदर्शक शक्ति’ शीर्षक के साथ एक लेख लिखा. उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बाबासाहेब आंबेडकर और संविधान सभा के सभी सदस्यों को भी याद किया.

अपने लेख में पीएम मोदी ने लिखा, “1949 में आज ही के दिन (26 नवंबर) संविधान सभा ने हमारे संविधान को अंगीकार किया था. आज हम डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और संविधान सभा के सभी सदस्यों का स्मरण करते हैं. उनकी महानता इस बात में थी कि उन्होंने एक आधुनिक संविधान के निर्माण में India की समृद्ध परंपराओं और हमारी सभ्यता के अनुभव को भरपूर स्थान दिया.”

विविधताओं से भरे India में अनेक पंथ, भाषाएं, रीति-रिवाज और विचार परंपराओं की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “ये बहुत जरूरी है कि संविधान की गूंज संसद और अदालतों की चारदीवारी से कहीं आगे तक पहुंचे.”

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहा है कि जन-जन की चेतना से, विशेषकर हमारे युवाओं से संविधान का जुड़ाव और गहरा हो. इससे राष्ट्रीय एकता की वो भावना और मजबूत होगी, जो India के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत जरूरी है. इसी सोच के साथ एक दशक पहले हमारी Government ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था.

अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हमारा संविधान मेरे साथ करोड़ों भारतीयों की जीवन यात्रा का एक अभिन्न हिस्सा है. बचपन के वो साधारण हालात और संघर्ष, जब भी मैं उस दौर को याद करता हूं, संविधान के प्रति मेरा हृदय अपार कृतज्ञता से भर जाता है. एक साधारण परिवार में जन्म लेने वाला बालक, जिसे विरासत में कोई विशेषाधिकार या सुविधा नहीं मिली, एक दिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सेवा का दायित्व संभाल सकता है, यह हमारे संविधान की असाधारण शक्ति का प्रमाण है.”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि यह हमारे संविधान की ही देन है कि आज किसी व्यक्ति के जन्म की परिस्थितियां उसके भविष्य की सीमाएं तय नहीं करतीं. हमने अपने विनम्र प्रयासों से संविधान को और अधिक सशक्त बनाकर कृतज्ञता के इस ऋण को चुकाने की कोशिश की है.

–

डीसीएच/