पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाने से राम मंदिर निर्माण तक असंभव को संभव किया: बाबूलाल मरांडी

रांची, 14 अक्टूबर . भाजपा के वरिष्ठ नेता और Jharkhand विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने Prime Minister Narendra Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को ऐतिहासिक फैसलों का दौर बताते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जैसे कदमों ने देश की दिशा बदली है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में Wednesday को आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि मोदी के नेतृत्व में India विकसित राष्ट्र बनने की मजबूत नींव पर आगे बढ़ रहा है.

मरांडी ने कहा कि Narendra Modi ने 13 वर्ष Gujarat के Chief Minister और 12 वर्ष देश के Prime Minister के रूप में जनप्रतिनिधि रहते हुए देश की सेवा की है. उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रही है. इसी क्रम में प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों की बैठक में अभियान के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई.

मरांडी ने कहा कि मोदी Government के कार्यकाल में देश में सड़कों और रेलवे कनेक्टिविटी का विस्तार हुआ तथा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम उठाए गए. गरीब कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि Prime Minister आवास योजना, मुफ्त राशन, शौचालय निर्माण और आयुष्मान India जैसी योजनाओं के जरिए जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया गया है. उनके मुताबिक, देश के करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है.

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर मरांडी ने दावा किया कि Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में उग्रवाद लगभग समाप्त हो चुका है. उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि India ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा जवाब दिया है.

मरांडी ने जनजातीय समाज के सम्मान को भी मोदी Government की उपलब्धियों में गिनाया. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने से उनके संघर्ष और योगदान को राष्ट्रीय पहचान मिली है. उन्होंने Jharkhand की कई विभूतियों को पद्मश्री और पद्मभूषण जैसे सम्मान दिए जाने का भी उल्लेख किया.

Jharkhand में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मरांडी ने हजारीबाग और गोड्डा को रेल संपर्क से जोड़ने, देवघर में एम्स और हवाई अड्डे के निर्माण तथा गंगा नदी पर पुल के निर्माण को महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने 2047 तक India को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया.

–

एसएनसी/डीकेपी