
New Delhi, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी Thursday से अपना विशेष एक महीने का अभियान ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करने जा रही है.
17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है, जबकि अक्टूबर में उनकी सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं. इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाने के लिए पार्टी एक महीने तक सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम चला रही है.
इससे पहले 9 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया था. उन्होंने बताया था कि पीएम मोदी 7 अक्टूबर को सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे करेंगे और इस मौके पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी.
नितिन नवीन ने कहा था, “Prime Minister मोदी की सेवा यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को शुरू हुई थी, जब उन्होंने Gujarat के Chief Minister के रूप में पदभार संभाला था. पिछले 25 साल से वे लगातार जनसेवा से राष्ट्रसेवा के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं.”
उन्होंने कहा, “भाजपा Prime Minister मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाती है. इसी भावना के साथ इस साल 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा. जनसेवा के संदेश को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना भाजपा की जिम्मेदारी है. इस अभियान के जरिए Prime Minister मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल के काम- जिसमें सेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण शामिल है- को जनता के सामने रखा जाएगा.”
भाजपा अध्यक्ष ने कहा था कि Prime Minister की 25 साल की सेवा यात्रा को केवल Political उपलब्धियों की शृंखला के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह लोगों और राष्ट्र की सेवा के प्रति एक अटूट प्रतिबद्धता है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया था.
इस मौके पर नितिन नवीन उज्जैन से Chief Minister मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ पार्टी के इस महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत करेंगे.
–
Skip to content