पीएम मोदी के 25 साल की सेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प’ अभियान

Lucknow, 31 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे उत्तर प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी. अभियान के जरिए Government की योजनाओं से आम लोगों के जीवन में आए बदलाव की ‘सक्सेस स्टोरी’ जनता तक पहुंचाने के साथ सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभियान को महज कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रखने का आह्वान करते हुए कहा कि हर बूथ और शक्ति केंद्र पर Government की योजनाओं से लाभान्वित लोगों की ऐसी कहानियां मौजूद हैं, जो बदलते India और उत्तर प्रदेश की तस्वीर पेश करती हैं.

उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच वर्ष 2014 से पहले के देश और वर्ष 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की स्थिति तथा वर्तमान बदलाव को तथ्यों के साथ रखा जाए.

योगी ने कहा कि प्रदेश में करीब 9.30 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है और अगले छह माह में करीब एक लाख और नियुक्तियां देने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. स्टार्टअप की संख्या करीब 120 से बढ़कर 24 हजार हो गई है. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुए बदलावों को भी अभियान की ‘सक्सेस स्टोरी’ बनाने का आह्वान किया.

सपा पर निशाना साधते हुए Chief Minister ने कहा कि यूपी में माफिया मिट्टी में मिल गए, लेकिन कुछ लोग उनके लिए फातिया पढ़ते और आंसू बहाते हैं. इंसेफेलाइटिस से मरने वाले गरीब बच्चों और बेटियों की सुरक्षा के लिए उन्होंने कभी आंसू नहीं बहाए.

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि Prime Minister मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी विशेषता सत्ता नहीं, बल्कि सेवा, संकल्प और परिणाम की राजनीति रही है. उन्होंने अभियान के 13 कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से इसे जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने का आह्वान किया.

प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल उपलब्धियां गिनाना नहीं, बल्कि इनसे आम नागरिकों के जीवन में आए बदलाव की वास्तविक कहानियों को समाज के सामने रखना है. उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पहुंचकर लाभार्थियों से संवाद करने का आह्वान किया.

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि Prime Minister मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान को लेकर हमें सेवा कार्यों के माध्यम से जनता के बीच पहुंचना है. अधिकतम पहुंच, अधिकतम सहभागिता, अधिकतम सेवा, और उसका प्रभावी क्रियान्वयन ही अभियान का उद्देश्य है. आगामी दिनों में जिला स्तर पर भी कार्यशालायें आयोजित की जाएंगी. 17 सितंबर से अभियान प्रारम्भ होगा. अभियान के प्रभावी संचालन के लिए मंडल, शक्तिकेन्द्र तथा बूथ केन्द्रित कार्ययोजना तैयार करनी होगी.

धर्मपाल सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पहला कार्यक्रम ‘‘आशीर्वाद का दिया‘‘ है, जिसके माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि हम सभी लाभार्थियों तक पहुंचे. सभी लाभार्थियों के घर पर आशीर्वाद का दिया जले. दूसरा कार्यक्रम ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता है. 25 वर्षों तक Prime Minister ने जो सेवा कार्य और विकसित India की संकल्पना हम सबके सामने रखी है, उसके आधार पर सभी कॉलेजों, निजी कॉलेज, सरकारी कॉलेज में ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. पीएम मोदी के द्वारा विगत 25 वर्षों की उपलब्धियों पर कालेज स्तर पर चित्र एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित करना और कॉलेज में ही उनकी प्रदर्शनी भी लगाना है.

धर्मपाल सिंह ने कहा कि अभियान के तहत नमो सेवा गाथा, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति 2 अक्टूबर को प्रदेश के प्रमुख स्थानों आयोजित की जाएगी है, जिससे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विगत 25 वर्षों के केन्द्र Government व प्रदेश Government के सेवा कार्यो की प्रस्तुति करना है. प्रत्येक जिले में 18 से 20 नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतिकरण होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि आंगन का उत्सव कार्यक्रम आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए है. आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा दीदी और बच्चों की माताओं को आमंत्रित करके सम्मान समारोह आयोजित करना हैं.

धर्मपाल सिंह ने कहा कि अभियान के तहत पांचवा कार्यक्रम सक्सेस स्टोरी का है. Government की योजनाओं से जिन नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है, ऐसे लाभार्थियों से संवाद करते हुए उनकी सक्सेस स्टोरी की रील बनानी है. केन्द्र व प्रदेश Government के डेवलपमेंट को इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से लोकव्यापी बनाने का काम करना है.

उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा को जिला स्तर तथा गांव के स्तर कर सकते हैं. ज्योति यात्रा में किसी रथ पर ज्योति रखकर यात्रा के रूप में सभी को साथ चलना है. और समापन स्थल पर कार्यक्रम आयोजित करना है. एक और यात्रा Gujarat में बडनगर और वाराणसी दोनों स्थानों से ढाई-ढाई सौ वाइक के साथ निकलेगी. Gujarat से जल लेकर काशी में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे और काशी से गंगाजल लेकर बडनगर शिवमंदिर में जलाभिषेक करेंगे. यात्रा के साथ एलईडी वाहन चलेगें, कई स्थानों पर जनसंवाद के कार्यक्रम भी होगे. सेवा कार्यों का चयन विधानसभा स्तर पर करना है.

उन्होंने कहा कि सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करना हैं. इनोवेशन चैलेंज, पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा का संदेश लेकर भाजपा जनसम्पर्क व जनसंवाद करेगी.

विकेटी/डीकेपी