पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के बीच नमो घाट पहुंचे प्रधानमंत्री

वाराणसी, 25 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi के स्वागत में Sunday को वाराणसी में जनसैलाब उमड़ पड़ा. Police लाइन से नमो घाट तक करीब सात किलोमीटर लंबे मार्ग पर लोगों ने पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ उनका अभिनंदन किया. Prime Minister सड़क मार्ग से अपने काफिले के साथ नमो घाट पहुंचे, जहां उन्हें भारतीय वायुसेना के एयर शो में शामिल होना है. इस दौरान लोगों में Prime Minister की एक झलक पाने के लिए खासा उत्साह देखने को मिला.

Prime Minister मोदी का काफिला Police लाइन से सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट, कज्जाकपुरा और राजघाट पुल होते हुए नमो घाट पहुंचा. मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे और बड़ी संख्या में लोग बैरिकेडिंग के दोनों ओर खड़े होकर उनके आगमन का इंतजार कर रहे थे. भदऊचुंगी समेत कई स्थानों पर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी. लोगों का उत्साह देखकर Prime Minister ने कुछ स्थानों पर वाहन से बाहर निकलकर हाथ हिलाते हुए उनका अभिवादन किया. इस दौरान उनके काफिले पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाई गईं और देशभक्ति गीतों के साथ स्वागत किया गया.

नमो घाट पहुंचने पर वायुसेना के अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने Prime Minister का स्वागत किया. गंगा तट पर आयोजित कार्यक्रम स्थल पर ‘नमो-नमो’ के उद्घोष के बीच Prime Minister ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. स्वागत के लिए जुटे लोगों में विभिन्न समुदायों के लोग शामिल रहे. घाटों और आसपास के इलाकों में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया. Prime Minister इससे पहले मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवां में अरविंद लिमिटेड की नई टेक्सटाइल इकाई का उद्घाटन कर चुके हैं. कई करोड़ रुपये की लागत से सात एकड़ में स्थापित इस इकाई में विभिन्न प्रकार के परिधानों का उत्पादन किया जाएगा.

इसके बाद वह भारतीय वायुसेना के एयर शो में शामिल होने के लिए नमो घाट पहुंचे. भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एयर शो को ‘विंग्स ओवर गंगा’ नाम दिया गया है. इसमें करीब 100 विमानों के हिस्सा लेने की जानकारी दी गई है, जिनमें राफेल और सुखोई जैसे 52 लड़ाकू विमान भी शामिल हैं. एयर शो के दौरान लड़ाकू विमानों के साथ हेलीकॉप्टरों की हवाई प्रस्तुतियां भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं.

Sunday को कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही नमो घाट और आसपास के घाटों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी थी. सुबह से ही दर्शक घाटों की सीढ़ियों और अन्य निर्धारित स्थानों पर बैठकर आसमान में होने वाले हवाई करतबों का इंतजार करते नजर आए. गंगा के दूसरे किनारे डोमरी, बहादुरपुर और कटेसर समेत आसपास के इलाकों में भी लोगों की भीड़ जुटी. एयर शो के पिछले दिनों में भी बड़ी संख्या में लोग विमानों के करतब देखने पहुंचे थे.

भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम ने भी अपने समन्वित हवाई करतबों से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया. ध्रुव हेलीकॉप्टरों से बनी टीम ने गंगा के ऊपर एक साथ उड़ान भरते हुए सटीक तालमेल, नियंत्रित मोड़ और समूह में बदलती आकृतियों का प्रदर्शन किया. घाटों पर मौजूद दर्शकों ने हेलीकॉप्टरों की इस प्रस्तुति को उत्सुकता से देखा. Prime Minister के दौरे और एयर शो को देखते हुए वाराणसी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए. Police और प्रशासन की टीमें प्रमुख मार्गों तथा कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैद रहीं. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई.

–

विकेटी/पीएम