पीएम मोदी के समर्थन में युवक ने लगाया नारा, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की पिटाई; पीड़ित बोला-मैंने राहुल गांधी को गाली नहीं दी

New Delhi, 8 अक्टूबर . दिल्ली के कनॉट प्लेस में Prime Minister Narendra Modi के समर्थन में कथित तौर पर नारे लगाने वाले एक युवक की कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है. विपक्षी पार्टियों का विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा. इसी दौरान, दिल्ली में चुनाव आयोग की ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (एसआईआर) में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस समर्थकों ने एक व्यक्ति को घसीटा और उसकी पिटाई की.

कनॉट प्लेस स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर हुई कथित मारपीट को लेकर श्रीनगर निवासी फहीम नजीर ने दावा किया कि उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ कोई अपशब्द नहीं कहे थे, इसके बावजूद उनके साथ मारपीट की गई.

से बातचीत में फहीम नजीर ने कहा कि मैंने राहुल गांधी को गाली नहीं दी. मेरे साथ बुरी तरह मारपीट की गई. देश को नेपाल, श्रीलंका या बांग्लादेश जैसा बनाने की साजिश चल रही है. मैं ऐसी कोशिशों को कभी सफल नहीं होने दूंगा. यदि मैंने राहुल गांधी के खिलाफ कोई अपशब्द कहा है, तो उसका वीडियो दिखाया जाए. उसका दावा है कि वह अभिव्यक्ति की आजादी के तहत अपनी बात रख रहे थे.

फहीम ने कहा कि मैंने कोई बदतमीजी नहीं की और न ही कोई अपशब्द कहे. मेरे साथ मारपीट की घटना कैमरों में कैद है. बस मुझे एक वीडियो दिखा दीजिए जिसमें मैंने राहुल गांधी के लिए अपशब्द कहे हों. अगर ऐसा है तो मैं पूरे देश से माफी मांग लूंगा.

उन्होंने ईवीएम और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर भी सवाल उठाया. फहीम ने कहा कि जब केंद्र Government चुनाव में जीत हासिल करती है तो ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाते हैं.

Prime Minister मोदी के समर्थक होने की बात कहते हुए फहीम ने कहा कि मैं पीएम मोदी का फैन हूं. उन्होंने जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद खत्म करने के लिए काम किया है. कांग्रेस ने इतने वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद आतंकवाद को क्यों खत्म नहीं किया. Prime Minister Narendra Modi के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे का भी जिक्र करते हुए कहा कि Government इसी सोच के साथ काम कर रही है.

वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कहा गया कि भाजपा का कोई कार्यकर्ता उनके विरोध-प्रदर्शन में क्यों आएगा. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति राहुल गांधी के खिलाफ अपनी बात रखना चाहता है तो वह कहीं और बैठकर अपना विरोध दर्ज करा सकता है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपील करते हुए कहा कि मैं हाथ जोड़कर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे हमारे विरोध-प्रदर्शन में न आएं और हिंसा न भड़काएं.

दूसरी ओर, इस कथित पिटाई का वीडियो social media पर वायरल हो गया है और लोगों के कमेंट कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि मोदी के समर्थन में नारे लगाने के कारण उस व्यक्ति को धक्का दिया जा रहा है और बार-बार मारा-पीटा जा रहा है. भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने वीडियो शेयर किया और कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं की अराजक मानसिकता की आलोचना की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर शर्म आती है! जब India के एक नागरिक ने पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगाए, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे घेर लिया और पीटा. अराजक कांग्रेस अब ‘India के लोगों’ पर हमला कर रही है.

–

डीकेएम/पीएम