
रांची, 25 अक्टूबर . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Sunday को रांची के सुकुरहुटू में Prime Minister Narendra Modi के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी सुनी. कांके विधानसभा क्षेत्र के सुकुरहुटू स्थित बिरसा मंडप अखाड़ा के बूथ संख्या 249 पर आयोजित कार्यक्रम में Union Minister अन्नपूर्णा देवी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु के अलावा बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता और आम लोग उपस्थित रहे.
नवीन ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सामाजिक कार्यों और नवाचारों को राष्ट्रीय मंच देने का माध्यम बना है. इसके जरिए Prime Minister के संदेशों से प्रेरित होकर लोग समाज और पर्यावरण के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं. नवीन ने कहा कि कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों और नए प्रयोगों की जानकारी मिलती है. इससे पता चलता है कि देशवासी Prime Minister के संदेशों को किस तरह आत्मसात कर उन्हें अपने व्यवहार और कार्यों का हिस्सा बनाते हैं.
उन्होंने कहा कि नदी संरक्षण और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग इन पहलों से जुड़कर अपने स्तर पर योगदान दे रहे हैं. ‘मन की बात’ ऐसे प्रयासों को पहचान देने के साथ दूसरों को भी प्रेरित करता है. भाजपा अध्यक्ष ने ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का उल्लेख करते हुए कहा कि Prime Minister के इन संदेशों से प्रेरित होकर देश के विभिन्न जिलों में लोग बिना किसी प्रचार या व्यक्तिगत पहचान की इच्छा के अपने स्तर पर काम कर रहे हैं.
उन्होंने ‘मन की बात’ को दुनिया का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम बताते हुए कहा कि इसमें Prime Minister सीधे देश की जनता से संवाद करते हैं. कार्यक्रम सुनने के बाद नवीन ने कांके विधानसभा क्षेत्र के सुकुरहुटू में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले चुका है. ऐसे प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित, स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में योगदान देंगे.
–
एसएनसी/एएस
Skip to content