पीएम मोदी के बिहार दौरे को यादगार बनाने की तैयारियां तेज: उमेश कुशवाहा

Patna, 7 नवंबर . बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने Prime Minister Narendra Modi के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर कहा कि तैयारियां तेज कर दी गई हैं, हम सभी लोग उनके दौरे को यादगार बनाने के लिए काम कर रहे हैं.

Patna में मीडिया से बातचीत के दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम लोगों के लिए गर्व की बात है कि बिहार में एनडीए Government का एक साल पूरा होने पर Prime Minister का बिहार दौरा हो रहा है. हम इसे यादगार बनाएं, इसके लिए तैयारी की जा रही है. बिहार के वैशाली जिले में पीएम मोदी का दौरा हो रहा है. कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम लोग रोडमैप तैयार कर रहे हैं.

दूसरी तरफ, Prime Minister Narendra Modi के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के लोग लगातार कार्यक्रम स्थल का जायजा ले रहे हैं.

दीपावली और छठ पूजा को लेकर अधिकारियों को दिए गए सीएम सम्राट चौधरी के निर्देशों पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि छठ आस्था और श्रद्धा का एक बड़ा त्योहार है. बिहार के बाहर रहने वाले लोग, चाहे वे काम-धंधे या रोजगार के सिलसिले में गए हों, इस त्योहार को मनाने के लिए अपने गृह राज्य लौट आते हैं. पूरे बिहार में छठ बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है. बिहार के लोग स्वस्थ रहें, हम लोग यही कामना करते हैं.

इसी बीच, पीएम मोदी के दौरे को लेकर BJP MP संजय जायसवाल ने कहा कि Prime Minister का आगमन बिहार के लिए हमेशा खास होता है. कच्ची दरगाह पर पुल बनाने की कोशिशें लंबे समय से चल रही थीं, जिसके लिए Prime Minister ने फंड दिया और आज, निर्माण पूरा होने के बाद, यह तैयार है. इससे Patna से समस्तीपुर के बीच की दूरी लगभग 40 किलोमीटर कम हो जाएगी, और शहर से भारी वाहनों का आना-जाना भी बंद हो जाएगा. इस तरह, बिहार के लोगों को एक बहुत अच्छी सुविधा मिल रही है.

–

डीकेएम/एएस