
New Delhi, 7 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने जनसेवा के 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सुशासन को मजबूती मिली है और India हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Wednesday सुबह social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं. पहले Gujarat के Chief Minister के रूप में 13 वर्ष और अब India के Prime Minister के रूप में पिछले 12 वर्षों से मोदी जी निरंतर जनसेवा में समर्पित हैं. मैं मोदी जी को इस सफल यात्रा के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.”
राजनाथ सिंह ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को Gujarat के Chief Minister के रूप में शुरू हुई उनकी यात्रा राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण का पर्याय बन चुकी है. इस पूरी यात्रा का मूल मंत्र हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ रहा है. उन्होंने कहा, “मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में जनकल्याणकारी कार्यों का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है और करोड़ों लोगों को घर, पानी, शौचालय, गैस कनेक्शन और बैंकिंग जैसी मूलभूत सुविधाएं मिली हैं.”
रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि आज हम ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के मंत्र के साथ ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. मोदी जी के नेतृत्व में सुशासन को मजबूती मिली है और India हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने लिखा, “आज हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं और विकास भी अधिक समावेशी हुआ है. युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसर बढ़े हैं, उद्यमशीलता और स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा मिला है तथा नवाचार के लिए नए अवसरों का सृजन हुआ है.”
इसके साथ ही, रक्षा मंत्री ने कहा कि आज, देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ बाहरी खतरों का भी दृढ़ता से सामना किया जा रहा है.
राजनाथ सिंह ने लिखा, “Prime Minister Narendra Modi की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा की यह यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणादायी है. यह 25 वर्ष उनकी यात्रा का एक पड़ाव हैं, पूर्ण विराम नहीं. मेरी कामना है कि आने वाले वर्षों में भी हम उनके दूरदर्शी नेतृत्व में ‘जनसेवा ही प्रभुसेवा’ के संकल्प के साथ नई ऊर्जा और समर्पण से राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहें.”
–
डीसीएच/
Skip to content