‘पीएम मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध’, गोरखपुर पदयात्रा को लेकर बोले सीएम योगी

Lucknow, 4 नवंबर . भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा Wednesday को गोरखपुर में आयोजित की जाएगी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. सीएम योगी की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है.

सीएम योगी ने social media पर पोस्ट कर लिखा, “चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदल गई है. इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है. जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है.”

सीएम योगी ने आगे लिखा, “इस अराजकता के विरुद्ध जनजागरण और लोकतंत्र की गरिमा की रक्षा का संकल्प लेकर आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में सहभागिता करूंगा. Prime Minister Narendra Modi के यशस्वी नेतृत्व में हम India के महान लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन Wednesday से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का दो दिवसीय संगठनात्मक दौरा करेंगे. इस दौरान नितिन नवीन पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च का नेतृत्व करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगे.

नितिन नवीन के साथ-साथ Chief Minister योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी इस विशाल जन-आक्रोश पदयात्रा में शामिल होंगे. भाजपा अध्यक्ष Wednesday सुबह गोरखपुर पहुंचेंगे और दोपहर में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यालय के एक्स पर साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यह पदयात्रा दोपहर 12:10 बजे महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होगी और सरदार पटेल की प्रतिमा के पास स्थित माता काली मंदिर पर समाप्त होगी.

पदयात्रा के बाद नितिन नवीन दोपहर 3:30 बजे तारामंडल स्थित एनेक्सी भवन में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ एक बैठक करेंगे. इसी स्थान पर शाम 5 बजे उनकी जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक का कार्यक्रम है. अपनी यात्रा के दूसरे दिन Thursday की सुबह, भाजपा अध्यक्ष बाबा गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद वे पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में पिछले तीन कार्यकालों के दौरान काम करने वाले पूर्व प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारी, पूर्व जिला प्रभारी और पूर्व जिला अध्यक्ष शामिल होंगे.

–

एसडी/एएस