पीएम मोदी के नेतृत्व ने अर्थव्यवस्था में औपचारिकीकरण, समावेशन और डिजिटलाइजेशन को दिया बढ़ावा : सीआईआई अध्यक्ष मुकुंदन

Mumbai , 17 सितंबर . सीआईआई के अध्यक्ष आर. मुकुंदन ने Thursday को Prime Minister Narendra Modi को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व ने भारतीय अर्थव्यवस्था में औपचारिकीकरण, वित्तीय समावेशन और डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा दिया है.

समाचार एजेंसी के साथ एक इंटरव्यू में मुकुंदन ने कहा कि पीएम ने Gujarat के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण काम किए गए हैं. “औपचारिकीकरण, समावेशन और डिजिटलाइजेशन” पीएम मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों के तीन प्रमुख स्तंभ हैं.

Prime Minister मोदी के नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने Prime Minister को सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे करने पर भी बधाई दी.

उन्होंने वस्तु एवं सेवा कर (GST) के क्रियान्वयन को अर्थव्यवस्था के औपचारिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया. वहीं, जन धन-आधार-मोबाइल (जेएएम) ढांचे को वित्तीय समावेशन का प्रमुख माध्यम और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को India के डिजिटलाइजेशन अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया.

मुकुंदन ने आगे कहा कि अब फोकस कारोबार करने में आसानी से आगे बढ़कर आम नागरिक के लिए जीवन जीने में आसानी, जीवन-यापन की लागत और जीवन की गति को बेहतर बनाने पर होना चाहिए.

उन्होंने से ​​कहा, “अब ध्यान ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ से हटकर आम नागरिक के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’, ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग’ और ‘स्पीड ऑफ लिविंग’ पर केंद्रित होना चाहिए.”

मुकुंदन ने कहा कि Prime Minister मोदी को देश और उसके लोगों के लिए ऊंची आकांक्षाएं तय करना जारी रखना चाहिए.

उन्होंने कहा, “हमारे नेता के तौर पर उन्हें हम सभी से और व्यापक रूप से पूरे देश से बहुत ऊंची आकांक्षाएं रखना जारी रखना चाहिए.”

मुकुंदन के मुताबिक, इससे India को अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी, खासकर ऐसे समय में जब विकास के लिए सकारात्मक माहौल तैयार हो रहा है.

एबीएस