
Patna, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की प्रेरणादायी यात्रा के उपलक्ष्य में बिहार भाजपा मुख्यालय, Patna में Thursday को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से अटल सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने किया.
रक्तदान शिविर में युवा मोर्चा के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई. इस अवसर पर बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने रक्तदान करने वाले युवा रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया. Chief Minister ने रक्तदान कर रहे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके सेवा कार्य की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया.
इस अवसर पर सीएम सम्राट चौधरी ने Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि Prime Minister के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में India और उसके विकास का संकल्प निरंतर दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि Prime Minister का जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित रहा है और इस अवधि में गरीब कल्याण तथा देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं.
Chief Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में गरीबों के लिए Prime Minister आवास, घर-घर बिजली पहुंचाने, जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने और घर-घर शौचालय जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाया गया. उन्होंने कहा कि जनकल्याण के साथ-साथ India के आर्थिक विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं.
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि देश को विकसित और समृद्ध बनाने की दिशा में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि Prime Minister के सार्वजनिक जीवन का लंबा दौर देश सेवा और विकास के प्रति समर्पित रहा है. Chief Minister ने Prime Minister Narendra Modi के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं.
रक्तदान शिविर के बाद Chief Minister सम्राट चौधरी ने भाजपा मुख्यालय में Prime Minister Narendra Modi के जीवन, व्यक्तित्व एवं पार्टी की विचारधारा से संबंधित पुस्तकों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. उन्होंने प्रदर्शनी में रखी पुस्तकों का अवलोकन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से Prime Minister के जीवन, संघर्ष और सार्वजनिक सेवा की यात्रा से संबंधित पुस्तकों को पढ़ने की सलाह दी.
कार्यक्रम में बिहार Government के मंत्री नीतीश मिश्रा, श्रेयसी सिंह, प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक, और संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसनिया सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा गतिविधियों में भाग लेकर Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिवस को सामाजिक सेवा के रूप में मनाया.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content