
रत्नागिरी/Lucknow, 16 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन को लेकर देशभर में तैयारियां तेज हैं. भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े और 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा, संकल्प और सुशासन’ अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. इस बीच Maharashtra और उत्तर प्रदेश समेत भाजपा शासित राज्यों में विशेष तैयारी चल रही है.
Maharashtra के खेड़, रत्नागिरी में मंत्री योगेश कदम ने Prime Minister को युवा नेताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया. उन्होंने कहा, “हम जैसे युवा नेताओं के लिए पीएम Narendra Modi एक प्रेरणा हैं. उनके सालों के अनुभव और काम करने के तरीके को देखते हुए मैं एक बात कहूंगा कि आज तक उन्होंने एक भी दिन की छुट्टी या कोई भी अवकाश नहीं लिया है. जब हमारे पास मार्गदर्शन करने वाले इतने वरिष्ठ नेता हों तो हम जैसे युवा नेताओं के लिए इससे बड़ी उपलब्धि क्या हो सकती है? उनके जन्मदिन पर मैं उन्हें दिल से बधाई देता हूं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें समृद्ध और स्वस्थ जीवन दें.”
वहीं, उत्तर प्रदेश के मंत्री दयाशंकर सिंह ने Lucknow में सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा बताई. उन्होंने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा, संकल्प, सुशासन’ नाम से एक महीने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम को लगभग 13 अलग-अलग गतिविधियों में बांटा गया है.”
मंत्री ने बताया, “इस अभियान की शुरुआत वाराणसी से होगी. कल वाराणसी से वडनगर तक 250 बाइक रैली का आयोजन होगा और हमारे युवा इसमें भाग लेंगे. विभिन्न जनपदों से वडनगर तक जाएंगे और वहां से वापस वाराणसी आएंगे.”
उन्होंने आगे कहा कि Lucknow में चार लाख से ज्यादा चुने हुए प्रतिनिधियों का विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इसमें ग्राम प्रधान, विधायक, सांसद, मेयर और जिला पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसके अलावा दीप प्रज्जवलन, अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर जैसे कई सेवा कार्य किए जाएंगे.
दयाशंकर सिंह ने कहा कि युवाओं के रोजगार और सुशासन के मुद्दे पर Government का फोकस है और विपक्ष की राजनीति के जवाब में यह सेवा अभियान जनता के बीच भाजपा की प्रतिबद्धता को दिखाएगा.
बता दें कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा हर साल सेवा पखवाड़ा मनाती है, लेकिन इस बार इसे और बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी है.
–
एससीएच/डीकेपी
Skip to content