
New Delhi, 1 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में एक महीने तक चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी. यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा और Prime Minister मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा, जनकल्याण और जनसंपर्क पर केंद्रित रहेगा.
भाजपा इस अभियान के तहत Prime Minister मोदी की जन्मभूमि वाडनगर और कर्मभूमि काशी (वाराणसी) से विशेष जनसंपर्क यात्राएं निकालेगी. दोनों शहरों से रवाना होने वाली टीमें देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगी. पार्टी ने वाडनगर से काशी तक यात्रा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है. इसके अलावा उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम दिशा में भी रैलियां और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
एक महीने तक चलने वाले अभियान में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिताएं और ‘नमो सेवा गाथा’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जबकि युवाओं को जोड़ने के लिए ‘राष्ट्रीय युवा पहल चुनौती’ और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.
भाजपा ने अभियान के दौरान तीन अहम तिथियों को विशेष महत्व दिया है- 17 सितंबर को Prime Minister Narendra Modi का जन्मदिन, 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और 7 अक्टूबर को Prime Minister मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने का दिन. इन तीनों अवसरों पर विशेष सेवा और जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
इसके साथ ही, दिल्ली में ‘सेवा संकल्प अभियान’ दिल्ली Government और दिल्ली भाजपा के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जाएगा. दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और Chief Minister रेखा गुप्ता की मौजूदगी में आयोजित बैठक में अभियान की रूपरेखा जारी की गई. भाजपा के अनुसार, अभियान के दौरान केंद्र और राज्य Governmentों की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ सेवा गतिविधियों का व्यापक आयोजन किया जाएगा.
भाजपा का कहना है कि यह अभियान Prime Minister मोदी के जन्मदिन को सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संदेश से जोड़ने की व्यापक पहल होगी, जिसके माध्यम से पार्टी समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने का प्रयास करेगी.
–
डीएससी
Skip to content