
Lucknow, 11 सितंबर . उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच BJP MP जगदंबिका पाल ने Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन से शुरू होने वाले महीने भर के ‘सेवा संकल्प अभियान’, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, बसपा से आकाश आनंद को बाहर किए जाने और आरक्षण के मुद्दे पर Samajwadi Party के आरोपों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा का सेवा अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में चलाया जाएगा और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों के बीच Government की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाएंगे.
जगदंबिका पाल ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने पिछले 25 वर्षों में Chief Minister और Prime Minister के रूप में खुद को देश की सेवा के लिए समर्पित किया है. पीएम मोदी के नेतृत्व में India दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत तक पहुंची है. Prime Minister के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा. इस दौरान केवल जन्मदिन समारोह तक सीमित रहने के बजाय जरूरतमंदों की सेवा पर जोर दिया जाएगा.
BJP MP ने कहा कि 17 सितंबर को रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे. इसके बाद स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे और गांवों में Government की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी. 2 अक्टूबर को खादी को बढ़ावा देने से जुड़े कार्यक्रम होंगे. वहीं, Prime Minister के Chief Minister और Prime Minister के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं समेत समाज के उन वर्गों तक पहुंचने का प्रयास होगा, जो अभी तक मुख्यधारा से अपेक्षाकृत दूर रहे हैं. अभियान को राजधानी और जिला मुख्यालयों तक सीमित न रखकर गांव-गांव तक ले जाने की बात उन्होंने कही.
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर जगदंबिका पाल ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में यह सम्मेलन सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय बैठक नहीं है. उन्होंने पश्चिम एशिया संकट, ऊर्जा संकट और पश्चिमी देशों की ओर से आने वाली व्यापारिक चुनौतियों व टैरिफ का उल्लेख करते हुए कहा कि ब्रिक्स के मंच से वैश्विक स्तर पर नई व्यवस्था की तस्वीर उभर सकती है. BJP MP ने चीन के President शी जिनपिंग, रूस के President व्लादिमीर पुतिन और Prime Minister Narendra Modi की मौजूदगी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पूरी दुनिया की निगाहें इस सम्मेलन पर हैं. ब्रिक्स के जरिए वैश्विक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो सकती है और India अपनी आर्थिक प्रगति के आधार पर दुनिया को दिशा देने में भूमिका निभा सकता है. उन्होंने India के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने और 7.8 प्रतिशत की विकास दर का भी उल्लेख किया.
बसपा से आकाश आनंद को बाहर किए जाने के सवाल पर BJP MP ने इसे बहुजन समाज पार्टी का अंदरूनी मामला बताया. उन्होंने कहा कि पार्टी में किसे रखना है और किसे बाहर करना है, इसका फैसला बसपा नेतृत्व करता है. इस दौरान तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि दूसरों को रास्ता दिखाते-दिखाते ऐसा समय न आ जाए कि पार्टी में नेतृत्व अकेला रह जाए.
अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से भाजपा पर आरक्षण के साथ खिलवाड़ करने के आरोपों पर जगदंबिका पाल ने पलटवार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि Lok Sabha चुनाव के दौरान आरक्षण और संविधान में बदलाव के नाम पर जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई. अब उत्तर प्रदेश की जनता इन मुद्दों को समझ चुकी है और केवल आरोपों के आधार पर उसे गुमराह नहीं किया जा सकता. उन्होंने केंद्र की Narendra Modi Government द्वारा पिछड़ा वर्ग आयोग, आरक्षण और दलितों के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि Government ने पिछड़े और वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई कदम उठाए हैं. उन्होंने दलित और पिछड़े वर्गों के लिए कोचिंग और अन्य योजनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि भाजपा Government के कार्यों को देखते हुए विपक्ष के आरोपों का प्रभाव कम होगा.
उत्तर प्रदेश में भाजपा की चुनावी तैयारियों को लेकर पाल ने कहा कि संगठन लगातार सक्रिय है. उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी जिलों का दौरा कर रहे हैं. Chief Minister भी विभिन्न जनपदों में जाकर Government और संगठन के कामकाज को देख रहे हैं. भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े के दौरे के बाद अब संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी बीएल संतोष भी उत्तर प्रदेश आ रहे हैं और आगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे की भी संभावना है.
–
Skip to content