पीएम मोदी के जन्मदिन पर ओम बिरला और राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

New Delhi, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन पर Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं. सभी ने Prime Minister मोदी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की.

Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं. आपके नेतृत्व में India आज आत्मविश्वास के साथ वैश्विक पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है. विकास, आत्मनिर्भरता, नवाचार, डिजिटल प्रगति, बुनियादी ढाँचे के विस्तार और जनकल्याण की दिशा में देश निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है.”

उन्होंने कहा कि 25 वर्षों से अधिक का आपका सार्वजनिक जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन और देश के कमजोर-वंचित जन के लिए अत्यंत फलदायी सिद्ध हुआ है. राष्ट्र की उन्नति के लिए समर्पित आपका कर्मशील जीवन करोड़ों देशवासियों को विकसित India के ध्येय की दिशा में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मोदी जी के नेतृत्व में India ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है. आधारभूत संरचना से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी तक, गरीब कल्याण से लेकर नवाचार और उद्यमिता तक, हमने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक और उल्लेखनीय प्रगति की है. आज नागरिकों का जीवन अधिक सुगम हुआ है, अवसरों का विस्तार हुआ है और प्रत्येक नागरिक के लिए गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जा रहा है.”

राजनाथ सिंह ने कहा, “मोदी जी ने सुशासन और जनसेवा को देश की विकास यात्रा के केंद्र में रखते हुए प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाया है. उनके नेतृत्व में India की सांस्कृतिक चेतना और विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान और प्रतिष्ठा मिली है. मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की महादेव से कामना करता हूं.”

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता के प्रतीक Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने वाले मोदी जी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है. सेवा और समर्पण से भरी उनकी यात्रा करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा है.

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे (पीएम मोदी) दीर्घायु और स्वस्थ रहें व उनके नेतृत्व में देश प्रगति की नई ऊंचाइयां प्राप्त कर 2047 में विकसित India के लक्ष्य को सिद्ध करने की दिशा में आगे बढ़ता रहे.

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने पोस्ट किया, “विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, विकसित India निर्माण के संकल्पकर्ता, करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत, देश के यशस्वी Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं देता हूं.”

उन्होंने कहा, “आपके नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का संकल्प आज जन-आकांक्षा बन चुका है. नया India वैश्विक मंच पर अपने हितों और सामर्थ्य को दृढ़ता से स्थापित कर रहा है. 7.8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि और New Delhi में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में India की नेतृत्वकारी भूमिका, विश्व के सामने एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक India की तस्वीर प्रस्तुत करती है.”

जेपी नड्डा ने कहा कि मां भारती की सेवा और राष्ट्र कल्याण के प्रति आपका कर्म, अनुशासन एवं समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. ईश्वर से कामना करता हूं कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए असीम ऊर्जा प्रदान करें.

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि कभी कोई जन्मदिन ऐसा आता है, जो करोड़ों-करोड़ जनता के दिल में आनंद और उत्साह की लहर पैदा कर देता है. ऐसा ही जन्मदिन है Prime Minister का. Prime Minister मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं. वे दीर्घायु हों, शतायु हों और लगातार India माता के चरणों की, जनता-जनार्दन की सेवा करते रहें.

उन्होंने कहा, “Prime Minister विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध India के शिल्पकार हैं. करोड़ों जनता के वे हृदयहार हैं, मुकुटमणि हैं. स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था- ‘India माता एक बार फिर अंगड़ाई लेकर खड़ी होगी और विश्व गुरु के पद पर अधिष्ठित होगी.’ एक नरेंद्र ने कहा था और दूसरे नरेंद्र के नेतृत्व में यह पूरा हो रहा है. Prime Minister को जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं.”

डीसीएच/