पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने बताया देश के लिए ऐतिहासिक अवसर

New Delhi, 7 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi के Government के प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और मंत्रियों ने उन्हें बधाई दी और उनके कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया. नेताओं ने कहा कि Prime Minister मोदी ने संवैधानिक पदों पर रहते हुए लगातार जनसेवा को प्राथमिकता दी और देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं.

BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi का Government के चुने हुए प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे करना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भी यह बेहद महत्वपूर्ण दिन है. खंडेलवाल ने Prime Minister के नेतृत्व और उनके लंबे सार्वजनिक जीवन को पार्टी और देश के लिए गौरव का विषय बताया.

दिल्ली Government के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने संवैधानिक पदों पर रहते हुए 25 वर्षों तक लगातार लोगों की सेवा की है. उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने, युवाओं को स्टार्टअप के माध्यम से सशक्त बनाने और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने जैसी कई प्रेरणादायक पहल की गई हैं. Prime Minister के लंबे सार्वजनिक जीवन को देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.

मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने Prime Minister मोदी को देश का ‘प्रधान सेवक’ बताते हुए कहा कि उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों के भरोसे के साथ 25 वर्षों तक देश की सेवा की है. उन्होंने कहा कि Prime Minister ने ‘विकसित भारत’ की नींव रखी है और 2047 तक India को ‘विश्वगुरु’ बनाने का लक्ष्य अब कई मायनों में साकार होता दिखाई दे रहा है.

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस अवसर को बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि देश में पहली बार किसी Prime Minister ने Chief Minister और Prime Minister के रूप में अपने कार्यकाल को मिलाकर जनसेवा के 25 वर्ष पूरे किए हैं. उन्होंने इस उपलब्धि के लिए देश की जनता और Prime Minister Narendra Modi को बधाई दी.

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर प्रवेश ने कहा कि Prime Minister मोदी ने जनसेवा के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं और आज दुनिया भर में India के प्रभाव को महसूस किया जा रहा है. उन्होंने ‘विकसित भारत,’ ‘स्वच्छ भारत,’ ‘स्वस्थ भारत,’ और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि India विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

–

पीएम