
चेन्नई, 11 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के चेन्नई में जयगोपाल गारोडिया हिंदू विद्यालय के गोल्डन जुबली समारोह में शामिल होने पर भाजपा नेताओं और पूर्व छात्रों ने खुशी जताई है. भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी को तमिल भाषा और संस्कृति का सम्मान करने वाला नेता बताया.
भाजपा नेता उमा आनंदन ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, “वे तमिल लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं. वे हमेशा तमिल भाषा की खूबियों की तारीफ करते हैं और ऐसा करने का कोई मौका नहीं चूकते और वे ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं कर रहे हैं कि वे चेन्नई में हैं.”
उन्होंने कहा, “वे बार-बार तमिल लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं और जहां भी जाते हैं, यहां तक कि विदेश में भी, प्राचीन तमिल भाषा की समृद्धि की तारीफ करते हैं. पीएम मोदी ने पिछले 25 वर्षों में खुद को साबित किया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर India की छवि को इतना ऊंचा उठाया है कि हर भारतीय को गर्व होना चाहिए कि वे उनके Prime Minister हैं.”
भाजपा युवा विंग के अध्यक्ष एसजी सूर्या ने पीएम मोदी के दौरे का स्वागत करते हुए राज्य Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “देखिए, हम इसका स्वागत करते हैं. डीएमके Government के तहत पिछले 5 साल काफी खराब रहे हैं. वे सभी योजनाओं को लेकर छोटी-छोटी लड़ाइयां करते रहे हैं.”
उन्होंने कहा कि Chief Minister द्वारा मेट्रो के लिए फंड और मंजूरी को लेकर पीएम से अपील करने और राज्य-केंद्र संबंधों पर की गई टिप्पणी के बावजूद पीएम मोदी हमेशा तमिलनाडु के विकास को लेकर चिंतित रहते हैं. पीएम का छात्रों और युवाओं पर भरोसा अटूट है. वहीं, जयगोपाल गारोडिया स्कूल की पूर्व छात्रा और Bengaluru स्थित रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरआरआई) की वैज्ञानिक कीर्ति प्रिया ने भी समारोह में पीएम की मौजूदगी पर खुशी जाहिर की.
कीर्ति प्रिया ने कहा, “मैं इस 50वें साल के जश्न के लिए आई हूं. मुझे यहां आकर बहुत गर्व हो रहा है और मैं स्कूल की पूरी टीम, खासकर हमारी कॉरेस्पोंडेंट मैम को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देती हूं. मुझे सच में खुशी है कि Prime Minister इस कार्यक्रम में शामिल हुए और आज इस कार्यक्रम में मौजूद रहना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी.”
–
एससीएच/
Skip to content