
गांधीनगर, 5 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के 8 सितंबर को प्रस्तावित Gujarat दौरे से पहले उनके स्वागत के लिए अनोखी पहल की गई है. वडोदरा और नवसारी में ‘स्वच्छता से स्वागत’ नाम से एक विशेष कैंपेन शुरू किया गया है.
Prime Minister के स्वच्छ India और पर्यावरण सुरक्षा के संकल्प को साकार करने की दिशा में वडोदरा जिले में सफाई, हरियाली और पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक जन अभियान शुरू किया गया है.
Prime Minister के स्वच्छ India मिशन के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए जिले में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया. जानकारी के अनुसार, अब तक 250 गांवों में सफाई कैंपेन चलाए गए हैं, 313 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को साफ किया गया है और 505 किलोमीटर सड़क की सफाई पूरी की गई है.
इस दौरान लगभग 1,835 मीट्रिक टन ठोस कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान भी किया गया है.
Prime Minister के पर्यावरण संरक्षण के संदेश ‘एक पेड़ मां के नाम’ के साथ सफाई के साथ-साथ जिले में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण भी किया गया है. सरकारी जमीन, सड़कों के दोनों किनारों, स्कूल-आंगनवाड़ी परिसरों और जल स्रोतों के आसपास पेड़ लगाकर वडोदरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया है.
स्थानीय नेताओं, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों की भागीदारी से सफाई और पर्यावरण संरक्षण को लेकर यह अभियान एक जन आंदोलन बन गया है. वडोदरा जिला स्वच्छता और हरियाली के संकल्प के साथ Prime Minister के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है.
–
डीएससी
Skip to content