
वडोदरा, 8 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के Tuesday को Gujarat दौरे को लेकर वडोदरा में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. शहर में विकास परियोजनाओं, कनेक्टिविटी और युवाओं से संवाद पर केंद्रित कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर रहा.
Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने पीएम मोदी के आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि Gujarat में ऊर्जा का माहौल है. उन्होंने इसे विकास, आधुनिक कनेक्टिविटी और बड़ी उपलब्धियों का दिन बताया.
social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए पटेल ने लिखा, “साफ सड़कों, हरी-भरी जगहों और शानदार माहौल के साथ Gujarat के लोग अपने दूरदर्शी नेता का अच्यधिक गर्व और जोश के साथ स्वागत करते हैं. आपका स्वागत है!”
BJP MP हेमांग जोशी ने कहा कि Prime Minister का दौरा “बड़ी खुशी” की बात है और वह वडोदरा को कई विकास परियोजनाएं देने आ रहे हैं. उन्होंने कहा, “आज आयोजित कार्यक्रम वास्तव में अभूतपूर्व है.”
स्थानीय लोगों में भी इस दौरे को लेकर काफी उत्साह है. एक निवासी ने कहा कि लोगों में ‘जबरदस्त उत्साह’ है और पीएम मोदी को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जमा हुई है.
वडोदरा का यह कार्यक्रम एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पुश का हिस्सा है. पीएम मोदी 35,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.
इनमें वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के तीन सेक्शन शामिल हैं, जो 326 रूट किलोमीटर को कवर करते हैं और जिनकी लागत 20,700 करोड़ रुपए से अधिक है. इनके शुरू होने से डीएफसी नेटवर्क अपनी पूरी लंबाई में पूरी तरह से चालू हो जाएगा.
Prime Minister जोबट-टांडा रोड रेल लाइन को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे, 329 किलोमीटर की तीन रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे जिनकी लागत 9,700 करोड़ रुपए से अधिक है और लगभग 1,780 करोड़ रुपए की तीन नेशनल हाईवे परियोजनाओं को लॉन्च करेंगे.
इसके अलावा लगभग 2,600 करोड़ रुपए की राज्य Government की परियोजनाएं भी इस कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जिनमें वडोदरा रिंग रोड का दूसरा चरण और कडाना डैम में 110 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट शामिल है.
–
पीएम
Skip to content