
चंडीगढ़, 26 अक्टूबर . कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम मोदी को लेकर दिए विवादित बयान पर पंजाब से भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने जोरदार पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि खड़गे जैसे अनुभवी नेता से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जाती.
चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस के छोटे-मोटे नेता क्या बोलते हैं, फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे तो काफी अनुभवी नेता हैं. वे राज्यसभा में विपक्ष के नेता भी हैं, उन्हें ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं.
सुनील जाखड़ ने कहा कि खड़गे के अनुभव और एक परिपक्व नेता होने के नाते उनके मुंह से इस तरह के बयान अच्छे नहीं लगते. पीएम मोदी के लिए इस तरह की बातें कहना घोर निंदनीय है. मुझे लगता है कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए.
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस जिस तरह से एक के बाद एक चुनाव हारती जा रही है, उस हार की बौखलाहट में उनके नेता ऐसे बयान दे रहे हैं.
दूसरी ओर, नारकोटिक्स ब्यूरो का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब में नारकोटिक्स ब्यूरो हाई अलर्ट पर है. उनकी सतर्कता की बदौलत, पंजाब Government के एंटी-ड्रग और एंटी-ड्रोन स्क्वॉड का एक constable पकड़ा गया है. वह ड्रोन का इस्तेमाल करके Pakistan से नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था. पकड़े गए constable के मुताबिक, उसने इस तरह Pakistan से ड्रोन के जरिए लगभग 24 बार खेप मंगवाई. उसने Pakistanी हैंडलर्स को ऐसी सटीक जगहें बता दीं, जो एंटी-ड्रोन सिस्टम की निगरानी में नहीं आती थीं.
आरोप है कि constable ने इन ‘ब्लाइंड स्पॉट्स’ की पहचान की और वहां सामान मंगवाया. यहां सिर्फ नशीले पदार्थ ही नहीं आ रहे, बल्कि भारी मात्रा में हथियारों की भी तस्करी हो रही है. सुनील जाखड़ ने कहा कि आज पंजाब में नशीले पदार्थों की बढ़ती समस्या, उनकी बिक्री, और वहां हो रही हत्याएं व गुंडागर्दी, इन सबके पीछे सबसे बड़ा कारण आम आदमी पार्टी की Government और पार्टी के ‘मिनी-सुप्रीमो’ केजरीवाल की नीतियां हैं.
उन्होंने मनीष सिसोदिया के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि चुनाव जीतने के लिए आम आदमी पार्टी कुछ भी कर सकती है-चाहे वह अच्छा हो या बुरा, लड़ना-झगड़ना हो या कोई भी तरीका अपनाना पड़े. एक सभ्य इंसान लड़ाई-झगड़े में नहीं पड़ता, ऐसा तो गुंडे करते हैं. ये पंजाब के आपराधिक तत्व हैं, जिन्हें उन्होंने अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है.
भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि गुरु साहब की कृपा हुई है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंजाब आए. उन्होंने नशे के खिलाफ यह बीड़ा उठाया है कि नशे से पंजाब को मुक्त करना है, भाजपा जो भी प्रण लेती है, उसे पूरा करती है. यहां की आवाम को अमित शाह ने भरोसा दिलाया है, मुझे पूरी उम्मीद है कि हम इसमें सफल होंगे.
–
डीकेएम/
Skip to content