पीएम मोदी के ‘क्योटो’ में घुटने तक भरा पानी, स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे: वरुण चौधरी

वाराणसी, 26 सितंबर . अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) सचिव और उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी सचिव वरुण चौधरी वाराणसी दौरे पर पहुंचे हैं. इस दौरान वह कांग्रेस पार्षदों और स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

वरुण चौधरी ने से बातचीत में कहा, “मैं कांग्रेस पार्षद और प्रत्याशी से मुलाकात करूंगा. इस दौरान नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चर्चा करूंगा. मानसून के समय वाराणसी शहर में घुटनों तक पानी भरने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और लोगों की गाड़ियां खराब हो रही हैं. इस मुद्दों पर भी पार्षदों से चर्चा करेंगे. हम लोग पार्षद और मेयर को काम करने के लिए मजबूर करेंगे.”

वरुण चौधरी ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने वादा किया था कि वाराणसी को क्योटो बना देंगे, हालांकि इस पूरे शहर में घुटने तक पानी भरा हुआ है. वाराणसी में सांसद, विधायक और मेयर भी भाजपा के हैं, फिर भी हालात नहीं सुधर रहे हैं. पीएम मोदी और सीएम योगी के शासन काल में अव्यवस्थाओं से बनारस की जनता परेशान है.”

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस नेता ने कहा, “भाजपा के बड़े-बड़े नेता सीएम योगी आदित्यनाथ को हराने के लिए प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में मुझे उम्मीद है कि 2027 में कांग्रेस गठबंधन की Government उत्तर प्रदेश में बनने जा रही है. आने वाले दिनों में पार्टी के वरिष्ठ नेता गठबंधन पर अपनी मुहर लगाएंगे. भाजपा की Government हटने के बाद ही उत्तर प्रदेश की हालत सुधरेगी.”

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर वरुण चौधरी ने कहा, “मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.”

–

ओपी/