पीएम मोदी के किर्गिस्तान दौरे से भारतीय समुदाय उत्साहित, बोले- उनके आने से मजबूती मिलती है

बिश्केक, 30 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi दो दिवसीय उज्बेकिस्तान का दौरा पूरा कर किर्गिस्तान पहुंच चुके हैं. इस मौके पर भारतीय समुदाय में काफी उत्साह है. भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा कि जब पीएम मोदी यहां आते हैं तो हमें मजबूती और गर्व महसूस होता है.

एक भारतीय ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि वह पहली बार यहां आ रहे हैं, क्योंकि मैंने उन्हें पहले कभी नहीं देखा है. मैं बहुत उत्साहित हूं.

वहीं, किर्गिज उद्यमी और बिजनेस/निवेश विशेषज्ञ सबीना अबिलगाजीवा ने India और किर्गिस्तान के बीच सहयोग की संभावनाओं पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि India और किर्गिस्तान के बीच सहयोग में बहुत बड़ी संभावना है, क्योंकि हमारे दोनों देश पहले से ही साथ काम कर रहे हैं और मूल्यवान अनुभव साझा कर रहे हैं. मुझे लगता है कि खासकर बिजनेस सेक्टर में बड़े अवसर हैं, जहां हम अपने भारतीय साझेदारों से सीख सकते हैं और विशेषज्ञता, विचारों और अवसरों का आदान-प्रदान कर सकते हैं.”

किर्गिस्तान यूथ मूवमेंट के अध्यक्ष जक्ष्यलिक बेकनाजारोव ने India को दुनिया के सबसे विकसित देशों में से एक बताया और कहा कि किर्गिस्तान India के अनुभव और उपलब्धियों को महत्व देता है.

बेकनाजारोव ने कहा, “India दुनिया के सबसे विकसित देशों में से एक है, और किर्गिस्तान इसके अनुभव और उपलब्धियों को बहुत महत्व देता है. India के पास पर्यटन, आईटी, विज्ञान, सिनेमा और कई अन्य क्षेत्रों में अनुभव का खजाना है, इसीलिए हम किर्गिज लोग India के साथ अपने अनुभव साझा करना चाहते हैं और एक-दूसरे से सीखना चाहते हैं.”

किर्गिस्तान यूथ मूवमेंट के एक अन्य सदस्य अस्कर शैकीदिनोव ने पीएम मोदी की किर्गिस्तान यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण बताया और उम्मीद जताई कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी.

शैकीदिनोव ने कहा, “सबसे पहले मैं Prime Minister Narendra Modi का किर्गिस्तान में हार्दिक स्वागत करता हूं. उनकी किर्गिस्तान यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि India और किर्गिस्तान ने पिछले एक दशक में बहुत सक्रिय और गतिशील सहयोग देखा है. उम्मीद है कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी.”

भारतीय समुदाय के एक अन्य सदस्य ने कहा, “हमें बहुत गर्व है. जब हमारे Prime Minister आते हैं तो हमें और मजबूती और गर्व महसूस होता है.”

एक अन्य सदस्य ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि पीएम मोदी यहां आ रहे हैं, और हम उनसे मिल पाएंगे.

एक अन्य सदस्य ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं. असल में हमारे Prime Minister इस देश में आ रहे हैं. हम लंबे समय से इस देश में अपने Prime Minister की एक छोटी सी झलक पाने का इंतजार कर रहे थे.

एक शख्स ने कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं. आप मेरे चेहरे पर देख सकते हैं. मैं उनसे पिछली बार भी मिला था. तब मैं उनसे मिल नहीं पाया था. मैं बहुत उत्साहित हूं कि मैं उनके साथ आमने-सामने बैठूंगा, और अगर मुझे मौका मिला तो मैं उनसे हाथ भी मिलाना चाहूंगा.

डीकेपी