पीएम मोदी के आगमन से बिहार के विकास को लगेंगे नए पंख : गिरिराज सिंह

Patna, 20 नवंबर . Union Minister गिरिराज सिंह ने Prime Minister Narendra Modi के बिहार दौरे पर कहा कि जब भी Prime Minister बिहार आते हैं, तो यह राज्य के विकास के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होता है. Prime Minister का शुरू से यह मानना रहा है कि पूर्वांचल के विकास के बिना India का संपूर्ण विकास संभव नहीं है.

गिरिराज सिंह ने से बात करते हुए कहा कि पूर्वांचल का अर्थ केवल एक क्षेत्र नहीं है, बल्कि इसमें नॉर्थ ईस्ट, बंगाल, Odisha, बिहार और Jharkhand शामिल हैं. बिहार पूर्वांचल का गेटवे है. गेटवे के विकास के बिना पूर्वांचल का विकास नहीं हो सकता. Prime Minister ने यह बात आज नहीं, बल्कि वर्ष 2015 में ही कही थी. उन्होंने सिर्फ कहा ही नहीं, बल्कि बिहार को संवारने और यहां के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में उनका बहुत बड़ा योगदान है, जो आगे भी जारी रहेगा.

उन्होंने कहा कि Prime Minister का बिहार के प्रति विशेष लगाव रहा है. बिहार को सजाने, यहां सड़क, शिक्षा, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए केंद्र Government ने लगातार काम किया है. Prime Minister के हर दौरे के साथ बिहार को विकास की नई सौगात मिलती है और आने वाले समय में भी यह सिलसिला जारी रहेगा.

Union Minister गिरिराज सिंह ने Chief Minister सम्राट चौधरी के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर उनकी जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का एक साल बेमिसाल रहा है. चाहे गरीबों के कल्याण का क्षेत्र हो, ऊर्जा का क्षेत्र हो या शिक्षा का क्षेत्र हो, हर जगह उल्लेखनीय काम हुआ है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर की अवधारणा को आगे बढ़ाया. हर ब्लॉक में एक स्कूल के माध्यम से गरीब बच्चों को चुन-चुनकर लाया जा रहा है और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है. नीतीश कुमार ने जो सपना देखा था कि हर ब्लॉक में एक डिग्री कॉलेज हो, उसे सम्राट चौधरी ने पूरा करने का काम किया है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि वे आभार व्यक्त करते हैं और बिहार और बेगूसराय की जनता भी आभार व्यक्त करेगी कि सम्राट चौधरी ने बेगूसराय को दिनकर विश्वविद्यालय दिया. बेगूसराय में विश्वविद्यालय की मांग पिछले चार दशकों से चली आ रही थी. दिनकर की धरती पर दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय देना एक ऐतिहासिक फैसला है. शिक्षा के क्षेत्र में, विकास के क्षेत्र में और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में Government ने बेहतर काम किया है, यह बात पूरी तरह सही है.

प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गिरिराज सिंह ने कहा कि Chief Minister ने अपराध पर पूरी तरह से नकेल कस दी है. घटनाएं होती हैं, लेकिन उनका अंजाम तक पहुंचना जरूरी है. अपराधी पकड़ा जाए, उस पर कार्रवाई हो, उसकी संपत्ति कुर्क हो, यह काम सम्राट चौधरी की Government में हो रहा है. अपराधियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है. अपराध और अपराधी के विश्लेषण को लेकर लोगों ने तरह-तरह की बातें कही हैं, लेकिन जीरो टॉलरेंस की नीति, जो नीतीश कुमार की थी, वही सम्राट चौधरी की भी है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के राज में अपराधी लूट करते थे, फिरौती लेते थे और Chief Minister आवास पर उनकी पंचायती होती थी. अपराधी गिरोह को संरक्षण दिया जाता था. आज नीतीश कुमार के समय से लेकर अब तक जो काम किया गया, सम्राट चौधरी भी उसी रास्ते पर आगे बढ़कर काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे.

राहुल गांधी के विदेश दौरे और उनके बयानों पर Union Minister गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने राहुल गांधी को ‘अनडेवलप्ड चाइल्ड’ बताया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर बोलने का मतलब है कीचड़ पर पत्थर फेंकना. जो व्यक्ति माइक पर अपने माता-पिता की जीवनी पर ही कुछ बोल दे, उसके बारे में क्या कहा जाए.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूरी दुनिया में जाकर India को गाली दे रहे हैं. अब तो उन पर तरस आता है. ऐसा व्यक्ति जो विदेश की धरती पर जाकर अपने ही देश की छवि खराब करता है, उस पर टिप्पणी करना भी व्यर्थ है.

–

पीआईएम/एएस