
New Delhi, 12 नवंबर . इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने India के Prime Minister Narendra Modi को ‘कुशल वक्ता’ और ‘मेहनती इंसान’ बताया है. कहा कि भले ही उनके बीच वैचारिक मतभेद हों लेकिन वो मानते हैं कि ‘उनके Gujaratी मित्र’ बहुत सहृदयी हैं.
पित्रोदा की ये अप्रताशित टिप्पणी कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के उस कमेंट पर आई जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को “कुशल वक्ता” करार दिया था.
समाचार एजेंसी ने जब उनसे सोनिया की टिप्पणी पर सवाल पूछा गया तो पित्रोदा ने कहा, “मैं एक इंसान के तौर पर उनका काफी सम्मान करता हूं.”
उन्होंने कहा, “वे मेरे Gujaratी मित्र हैं. एक इंसान के तौर पर मैं उनका सम्मान करता हूं. मैं उनसे मिला हूं, मेरी पत्नी और मैं उनसे मिले थे. व्यक्तिगत तौर पर वे बहुत ही आत्मीय, दयालु, स्नेही और ख्याल रखने शख्स हैं. बेशक, वे एक अच्छे वक्ता हैं और मेहनती भी हैं. हमारी आपस में अच्छी बनती है.”
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ” हमारे बीच कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं हैं. एक Gujaratी नेता, मित्र और शुभचिंतक के रूप में, मिस्टर मोदी के खिलाफ मेरे मन में कुछ भी नहीं है. वे मेरे प्रति बहुत आत्मीय हैं. इस बारे में कोई समस्या नहीं है. मैं इसकी सराहना करता हूं. और मेरी तरफ से भी. मैं कई बार Gujarat में उनके घर जा चुका हूं.”
फिर उन्होंने वैचारिक मतभेद की बात स्वीकारी. आगे बोले, “लेकिन दुनिया को लेकर उनके विचारों से मुझे दिक्कत हो सकती है. मुझे उनकी विचारधारा से दिक्कत हो सकती है. लेकिन यह एक अलग बात है. यह किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनके विचारों के खिलाफ है. और ये दोनों अलग-अलग चीजें हैं. देखिए, मैं मिस्टर मोदी से असहमत हो सकता हूं, और फिर भी उनके साथ बैठकर खाना खा सकता हूं और हंसी-मजाक कर सकता हूं. इसलिए, मुझे कोई दिक्कत नहीं है.”
2018 में, सोनिया गांधी ने कहा था कि वह इस बात से सहमत हैं कि Prime Minister मोदी एक “कुशल वक्ता” हैं.
उन्होंने कहा था, “मोदी को अच्छे भाषण देने की अपनी क्षमता पर गर्व है. मैं पूरी तरह सहमत हूं कि वह एक कुशल वक्ता हैं और किसी Actor की तरह बोलते हैं… लेकिन देश को हैरानी होती है कि वह जहां भी जाते हैं, गलत बातें बोल जाते हैं.”
–
केआर/
Skip to content