पीएम मोदी की युवाओं से अपील कौशल विकास पर फोकस करें, कौशल प्रशिक्षण संस्थान आईआईटी और आईआईएम से कम नहीं

New Delhi, 9 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को वर्ल्डस्किल्स कॉम्पिटिशन शंघाई 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात की और ग्लोबल मंच पर अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करने के लिए युवा प्रतिभागियों को बधाई दी.

यह मुलाकात Prime Minister आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई, जहां पीएम मोदी ने प्रतियोगियों की उपलब्धियों के लिए उनकी तारीफ की और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया.

बैठक पर social media पर पोस्ट किए गए वीडियों में Prime Minister ने अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिभागियों की तारीफ की और कहा कि इन युवा अचीवर्स से बातचीत करना और उनका हौसला बढ़ाना खुशी की बात है.

Prime Minister ने स्किल डेवलपमेंट के लिए अलग मंत्रालय बनाने के मकसद पर जोर दिया और कहा कि कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी और आईआईएम से कम नहीं है. उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि वे India के स्किल ट्रेनिंग सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद के लिए Government के साथ अपने अनुभव और सुझाव साझा करें.

शंघाई के नेशनल एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (एनईसीसी) में 22 से 27 सितंबर तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में India ने अब तक का अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया. देश ने छह सिल्वर मेडल और 20 ‘मेडलियन फॉर एक्सीलेंस’ जीते और ओवरऑल रैंकिंग में 10वां स्थान हासिल किया.

यह नतीजा 2024 में फ्रांस के ल्योन में हुए पिछले कॉम्पिटिशन के मुकाबले एक बड़ी कामयाबी है, जहां India ने चार ब्रॉन्ज मेडल और 12 ‘मेडलियन फॉर एक्सीलेंस’ के साथ 13वां स्थान हासिल किया था.

बेहतर रैंकिंग India के कुशल वर्कफोर्स की बढ़ती काबिलियत और ग्लोबल स्किल कॉम्पिटिशन में उसकी बढ़ती मौजूदगी को दिखाती है.

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अनुसार, छह दिन तक चले इस इवेंट में लगभग 70 देशों और क्षेत्रों से 1,400 से ज्यादा युवा प्रतिद्वंदी शामिल हुए.

India ने अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा, जिसमें 70 युवा शामिल थे. इन्होंने उभरती टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, क्रिएटिव इंडस्ट्रीज और सर्विस जैसे क्षेत्रों में 63 स्किल कैटेगरीज में हिस्सा लिया.

चार दिनों के कड़े मुकाबले के बाद, 27 सितंबर को शंघाई में हुए समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया.

वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में India की भागीदारी का समन्वय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) ने किया, जिसमें सेक्टर स्किल काउंसिल, इंडस्ट्री पार्टनर्स, ट्रेनिंग संस्थानों और टेक्निकल एक्सपर्ट्स का सहयोग मिला.

–

एबीएस