
New Delhi, 18 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने वेल्स के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट से मुलाकात पर खुशी जताई. उन्होंने ‘अर्थशॉट प्राइज’ के जरिए जलवायु समाधानों को बढ़ावा देने और भारतीय सूझबूझ को दुनिया के सामने रखने के प्रयासों की सराहना की. साथ ही, भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और हालिया व्यापार समझौते से मिली गति को आगे बढ़ाने पर जोर दिया.
Prime Minister मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की. पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, ”दुनियाभर में जलवायु से जुड़ी नई और प्रभावी पहल को बढ़ावा देने के लिए अर्थशॉट प्राइज के प्रयासों की सराहना करता हूं. साथ ही, वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान खोजने में भारतीय प्रतिभा और नवाचार को सामने लाने की इसकी भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है.”
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ”India और ब्रिटेन के बीच ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को और मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है. हाल ही में लागू हुए ‘व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते’ से बने सकारात्मक माहौल को आगे बढ़ाते हुए, हम दोनों देशों के लोगों और पूरी दुनिया की साझा समृद्धि के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.”
इससे पहले प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट ने Mumbai में ‘अर्थशॉट अवार्ड्स’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी से मुलाकात की.
प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट अपनी तीन दिवसीय India यात्रा के तहत, ‘2026 अर्थशॉट प्राइज’ समारोह के लिए Monday को Mumbai पहुंचे थे. यह शाही जोड़ा ‘अर्थशॉट प्राइज’ समारोह में शामिल हुआ. अप्रैल 2016 के बाद, यह प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट की दूसरी आधिकारिक India यात्रा है.
प्रिंस विलियम ने साल 2020 में अर्थशॉट प्राइज की शुरुआत की थी. इसका मकसद पर्यावरण को बचाने के लिए काम करने वाले लोगों और संस्थाओं को बढ़ावा देना है. इस पहल का मकसद पर्यावरण को बचाने और जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए नए और बेहतर समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना है.
इस पुरस्कार के तहत हर साल पांच विजेताओं को चुना जाता है. प्रत्येक विजेता को अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने और उनका विस्तार करने के लिए 1 मिलियन पाउंड (12 करोड़ से ज्यादा) की राशि दी जाती है.
ऐसे में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा से इवेंट में पहुंचना भी पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का संदेश देता नजर आया.
Monday को India पहुंचने के बाद प्रिंस विलियम ने एक्स पर एक बयान जारी कर अर्थशॉट की खासियत बताई थी. उन्होंने कहा, “कैथरीन और मैं इस साल के अर्थशॉट प्राइज के लिए India आकर बहुत खुश हैं. पिछले छह वर्षों में India ने अर्थशॉट में असाधारण योगदान दिया है. किसी भी अन्य देश की तुलना में, अर्थशॉट के सबसे ज्यादा फाइनलिस्ट और विजेता India से ही हैं.”
–
एवाई/एबीएम
Skip to content