पीएम मोदी की दूरदृष्टि ने भारत के डिजिटल क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया: आकाश अंबानी

New Delhi, 8 अक्टूबर . रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (आरजेआईएल) के चेयरमैन आकाश अंबानी ने Thursday को Prime Minister Narendra Modi की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल उद्योग के विकास को लेकर उनका विजन पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक रहा है.

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2026 के दौरान न्यूज एजेंसी से बातचीत में आरजेआईएल के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि जियो का उद्देश्य केवल उपभोक्ताओं को नई सेवाएं उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि India को तकनीक का निर्माता बनाना भी है.

उन्होंने कहा, “डिजिटल उद्योग के लिए Prime Minister का मिशन हमें लगातार प्रेरित करता है और हमें पहले से कहीं अधिक आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है. सबसे बड़ा संदेश यही रहा है कि हमें तकनीक का उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बनना है और जियो उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है.”

आकाश अंबानी ने आगे कहा कि कंपनी के लिए यह विशेष अवसर है क्योंकि जियो ने हाल ही में अपने 10 वर्ष पूरे किए हैं. उनके अनुसार, इस दशक में कंपनी ने India की डिजिटल कनेक्टिविटी को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

इस अवसर पर जियो ने अपने सैटेलाइट कनेक्टिविटी विजन का भी प्रदर्शन किया. कंपनी लगभग 1,600 लो-अर्थ ऑर्बिट (एलईओ) सैटेलाइट्स के प्रस्तावित समूह पर काम कर रही है और देशभर में 23 ग्राउंड स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रही है. इसका उद्देश्य उन क्षेत्रों तक इंटरनेट और डिजिटल सेवाएं पहुंचाना है जहां पारंपरिक नेटवर्क स्थापित करना कठिन है.

जियो ने इस पहल को ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ के रूप में प्रस्तुत किया, जिसके तहत डिजाइन, इंजीनियरिंग, इंटीग्रेशन, लॉन्च और संचालन सहित पूरी वैल्यू चेन India के भीतर बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है.

इससे पहले Prime Minister Narendra Modi ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि India का दूरसंचार क्षेत्र अब केवल नेटवर्क और स्पेक्ट्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि सुशासन का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है.

Prime Minister ने कहा कि मोबाइल फोन अब सुशासन का एक साधन बन गया है. उन्होंने बताया कि देश के हर जिले तक 5जी कनेक्टिविटी पहुंच चुकी है और देश में 5.5 लाख से अधिक 5जी बेस स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं. इसके साथ ही 2022 की तुलना में मोबाइल इंटरनेट की गति लगभग 10 गुना बढ़ चुकी है.

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का आयोजन 7 से 10 अक्टूबर तक New Delhi के यशोभूमि परिसर में किया जा रहा है, जिसका आयोजन दूरसंचार विभाग (डीओटी) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है.

–

डीबीपी