पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान में भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत, महिलाओं ने बांधी राखी

ताशकंद, 30 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi का Saturday को उज्बेकिस्तान में भारतीय समुदाय ने भव्य स्वागत किया. उनके आगमन पर लोगों ने ‘मोदी मोदी’, ‘वंदे मातरम’ और ‘India माता की जय’ के नारे लगाए. जब Prime Minister वहां मौजूद भारतीय समुदाय का अभिवादन कर रहे थे, तो कुछ महिलाओं ने पीएम मोदी के हाथ पर राखी भी बांधी.

Prime Minister मोदी ने कलाकारों द्वारा पेश की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देखीं. वह बच्चों के नृत्य प्रदर्शन को ध्यान से देखते हुए नजर आए और प्रदर्शन के बाद उन्होंने बच्चों से हाथ भी मिलाया.

वहीं, इस गर्मजोशी भरे स्वागत को लेकर Prime Minister ने एक्स पर लिखा, “ताशकंद में भारतीय समुदाय के प्यार और स्नेह से मैं बहुत खुश हूं. हमारे प्रवासी India और उज्बेकिस्तान के बीच एक पुल हैं, जो हमारे देशों के बीच दोस्ती के संबंधों को मजबूत करते हैं.”

विदेश मंत्रालय ने एक्स पर भारतीय समुदाय से मुलाकत की तस्वीरें साझा कर लिखा, “Prime Minister Narendra Modi का ताशकंद में भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया. 16,000 से ज्यादा भारतीय छात्रों सहित जीवंत भारतीय समुदाय, India और उज्बेकिस्तान के बीच दोस्ती का एक पुल है.”

इससे पहले, पीएम मोदी ने यंगी उज्बेकिस्तान स्मारक का दौरा किया और कहा कि यह उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं और प्रगति को दर्शाता है.

उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ताशकंद में उतरने के बाद, President मिर्जियोयेव के साथ यंगी उज्बेकिस्तान स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने गया. यंगी उज्बेकिस्तान स्मारक उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं और प्रगति को दर्शाता है. अपनी यात्रा की शुरुआत यहां आकर करने पर खुशी हुई.”

पीएम मोदी के साथ उज्बेकिस्तान के President शवकत मिर्जियोयेव भी थे. दोनों नेताओं ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में उज्बेक संस्कृति और इतिहास को दर्शाने वाली कलाकृतियों को देखा.

इससे पहले, पीएम मोदी ने मध्य एशियाई देश की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा शुरू करने के दौरान ताशकंद हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए President मिर्जियोयेव को धन्यवाद दिया.

ताशकंद में उतरने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर तस्वीरें साझा कर लिखा, “President शवकत मिर्जियोयेव द्वारा गर्मजोशी से स्वागत के साथ ताशकंद पहुंचा. इस विशेष भाव के लिए उनका आभारी हूं. यह उज्बेकिस्तान की मेरी चौथी यात्रा है, जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों की गहराई और बढ़ती गति को दर्शाती है.”

एबीएम